
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने एक दिवसीय झारखंड दौरे पर साहिबगंज पहुंचे जहां उन्होंने सिद्धो-कान्हो को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। सिद्धो मुर्मू और कान्हो मुर्मू सगे भाई थे जिन्होंने संथाल विद्रोह का नेतृत्व किया था। यह एक आदिवासी विद्रोह था जो 1855-56 में वर्तमान झारखंड राज्य के संथाल परगना क्षेत्र में अंग्रेजों, महाजनों और जमीदारों के अत्याचारों के खिलाफ हुआ था। आज भी वहां के आदिवासी समुदाय के लोग वीर सिद्धो-कान्हो को भगवान की तरह पूजते हैं। 2002 में सिद्धो-कान्हो की स्मृति में डाक टिकट भी जारी किया गया था। रांची में सिद्धो-कान्हो मेमोरियल पार्क भी बनाया गया है।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah pays floral tribute to Sidho-Kanho in Jharkhand’s Sahibganj
Sidho-Kanho led the Santhal Rebellion, a tribal revolt that took place in 1855-56 against the Britishers in the Santhal Pragana region of the present-day Jharkhand state. pic.twitter.com/BDX78uN6SB
— ANI (@ANI) September 20, 2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साहिबगंज में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अमित शाह ने कहा कि आज झारखंड बीजेपी अपनी परिवर्तन यात्रा शुरू कर रही है। यह यात्रा झारखंड के गांवों तक पहुंचेगी और बदलाव का संदेश देगी। हमें इस भ्रष्ट सरकार को हटाना है और ऐसी सरकार लानी है जो भ्रष्टाचार रोके।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah flagged off ‘parivartan yatra’ today in Sahibganj, Jharkhand.
Assam CM Himanta Biswa Sarma, state BJP chief Babulal Marandi and former CM Champai Soren were also present on the occasion. pic.twitter.com/hqnVlsrpex
— ANI (@ANI) September 20, 2024
शाह बोले, यह परिवर्तन यात्रा सिर्फ सरकार या मुख्यमंत्री बदलने के लिए नहीं है, यह यहां के मूलनिवासी भाइयों, ओबीसी, आदिवासियों और दलितों के जीवन में बदलाव की यात्रा है। यहां की जेएमएम सरकार ने पिछड़ों के साथ अन्याय किया है। सभी वर्गों, दलितों, आदिवासियों और झारखंड की माताओं और बहनों से मैं आग्रह करने आया हूं कि आप हेमंत सोरेन की सरकार को हटाएं और मोदी के नेतृत्व में कमल की सरकार बनाएं, झारखंड हमारे देश का नंबर एक राज्य बनेगा।
Giridih, Jharkhand: Union Home Minister Amit Shah says, “This change is not just about changing the government or the Chief Minister; it is a journey to transform the lives of my indigenous brothers, OBCs, Adivasis, and Dalits. This government has done injustice to the backward… pic.twitter.com/RAOB7qJ7s7
— IANS (@ians_india) September 20, 2024
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि लालू यादव की पार्टी आरजेडी, हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम और राहुल बाबा की कांग्रेस का वोट बैंक घुसपैठिए हैं। वो अपने वोट बैंक के डर से घुसपैठ नहीं रोकते हैं। अमित शाह बोले, झारखंड की सरकार बदल दो, मैं आपसे वादा करता हूं एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर निकाल देंगे। हमारे प्रदेश और संथाल में आदिवासियों की जगह घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है और हमे इसको रोकना होगा। यह काम सिर्फ और सिर्फ बीजेपी कर सकती है। मैं पूछना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हर साल 5 लाख नौकरी देने का वादा किया है, क्या उन्होंने वो नौकरियां दीं?
#WATCH | Sahibganj, Jharkhand: Union Home Minister Amit Shah says, “Infiltrators are the vote banks of Lalu Yadav’s party, JMM and Rahul Baba’s Congress. They don’t stop infiltration out of their vote bank fear… In our state, in Santhal, the number of infiltrators is increasing… pic.twitter.com/6zH6enkO5R
— ANI (@ANI) September 20, 2024