newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yogi Adityanath Oath: सीएम योगी के साथ 47 मंत्री लेंगे शपथ, इन संभावित मंत्रियों को कैबिनेट में मिली सकती है जगह

Yogi Adityanath Oath: योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े नेता मौजूद होंगे। योगी आदित्यनाथ ने खुद फोन कर मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और मायावती को समारोह में आने का न्योता दिया है।

योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम चार बजे शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े नेता मौजूद होंगे। योगी आदित्यनाथ ने खुद फोन कर मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और मायावती को समारोह में आने का न्योता दिया है। राजधानी लखनऊ में होने वाले भव्‍य शपथ ग्रहण समारोह में देश की तमाम बड़ी शख्‍सियतें जुटेंगी। सर्वाधिक आबादी वाले यूपी के लोगों के साथ ये दिन यूपी के बाहर के लोगों के लिए भी उतना ही खास है। यूपी में पर्यटन, सुरक्षा, निवेश, रोजगार और विकास को जिस तरह से पिछले पांच सालों में पंख लगे हैं, उसको देखकर भविष्य के लिए अपार संभावनाओं वाले यूपी पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

इन मंत्रियों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के संभावित नामों को लेकर तमाम नामों पर चर्चा तेजी से वयलर हो रही है। योगी मंत्रिमंडल में शामिल नामों को लेकर नई जानकारी सामने आयी है। योगी सरकार की कैबिनेट 2.0 को लेकर कहा जा रहा है कि करीब 2 दर्जन कैबिनेट मंत्री, करीब 12 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जा सकतें हैं। वहीं करीब 10 से अधिक राज्य मंत्री भी बनाए जा सकते हैं। योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट को लेकर कहा जा रहा है कि स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। श्रीकांत शर्मा को दोबारा मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। पूर्व IPS असीम अरुण मंत्री बनाए जाएंगे। सिद्धार्थ नाथ सिंह दोबारा मंत्री बन सकते हैं। महेंद्र सिंह को अहम मंत्रालय मिल सकता है। बेबी रानी मौर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। जितिन प्रसाद फिर मंत्री बनेंगे। अनिल राजभर फिर मंत्री बनाए जा सकते हैं। ब्राह्मण समाज से सुनील शर्मा को मंत्री बनाया जाएगा। जाट नेता भूपेंद्र चौधरी मंत्री बनाए जा सकते हैं। निषाद पार्टी के संजय निषाद का कैबिनेट मंत्री बनना तय माना जा रहा है। अश्विनी त्यागी को भी योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। सतीश महाना भी योगी मंत्रिमंडल में नजर आ सकते हैं। बृजेश पाठक भी योगी कैबिनेट में फिर नजर आ सकते हैं।

समारोह की तैयारी पूरी

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के इस शपथ ग्रहण समारोह में जहां प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, होम मिनिस्‍टर अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे वहीं, दूसरे प्रदेशों के मुख्‍यमंत्री भी इस सुनहरे पलों के साक्षी बनेंगे। इन मेहमानों के स्‍वागत के लिए स्टेडियम से लेकर 500 मीटर दायरे की भव्य सजावट लोगों के उत्‍साह को बढ़ा रही है। स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों तरफ 200-200 मीटर का क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होर्डिंग्स से पट गया है। ‘अमौसी एयरपोर्ट’ से स्टेडियम तक 150 वर्टिकल गार्डन व स्टेडियम के आसपास चार हजार गमलों की व्यवस्था की गई है।