newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ABP-CVoter Opinion Poll: UP में योगी वापसी, चुनाव राज्यों पर सर्वे में BJP के लिए खुशखबरी, जानें बाकी 4 राज्यों का हाल

ABP-CVoter Opinion Poll: मणिपुर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। सर्वे के मुताबिक, 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में बीजेपी को 29-33, कांग्रेस को 23-27 और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) को 2-6 सीटें हासिल होंगी।

नई दिल्ली। जल्द ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके लिए हर पार्टियों ने जी तोड़ मेहनत शुरू कर दी है। इन चुनावी राज्यों में जीत की सहरा किस पार्टी के सिर पर सज रहा है इसके लिए न्यूज चैनल एबीपी ने सीवोटर सर्वे किया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। इस सर्वे में सामने आए नतीजों पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वापसी हो रही है। उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी बीजेपी सरकार की वापसी होने जा रही है। हालांकि पंजाब एकमात्र ऐसा राज्य है जहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ रहा है। यहां भाजपा की बजाय दूसरे दल की सरकार बन सकती है लेकिन कांग्रेस के लिए तब भी ये बुरी ही खबर है क्योंकि उसे यहां भी जगह मिलती नहीं दिख रही।
दिसंबर के पहले हफ्ते में हुए इस सर्वे में भारतीय जनता पार्टी के लिए खुशियां आई है तो वहीं कई पार्टियों के चेहरे उदास हुए हैं। बता दें, अगले साल जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें से पंजाब को छोड़ दें तो बाकी हर राज्य में भाजपा का कमल खिलने जा रहा है। इसके साथ ही पार्टी को विपक्ष का सामना भी करना पड़ेगा।

UP में BJP को 212-224 सीट

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। सर्वे के मुताबिक, बीजेपी 403 सीटों में से 212-224 सीटों पर कब्जा कर सकती है। उसका वोट शेयर 40.4 फीसदी तक रहने की उम्मीद है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 325 सीटों पर जीत हासिल की थी। तब भाजपा का वोट शेयर 41.4 फीसदी रहा था।

पंजाब में आप को 50-56 सीट

सर्वे के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 50-56 सीटें मिल सकती है। इस राज्य में कांग्रेस 39-45 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकते हैं। पंजाब में किसी भी पार्टी को सत्ता में आने के लिए कम से कम 59 सीटों पर जीत की जरूरत है। प्रदेश में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं। जिसके लिए 23.7 प्रतिशत लोगों ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को अपने पसंदीदा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुना। सर्वे भाजपा को 0-3 सीटें ही मिलती दिख रही है जो कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है।

उत्तबराखंड में बीजेपी को 33-39 सीटें

सर्वे के मुताबिक, उत्त राखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी को 33-39 सीटों पर कब्जा कर रह है। कांग्रेस को इसमें 29-35 सीटें मिलने की उम्मीद है। वोट शेयर के मामले में भाजपा 39.8 फीसदी वोट हासिल कर रही है जबकि कांग्रेस का वोट शेयर 35.7 फीसदी के करीब रहने की उम्मीद है।

गोवा में बीजेपी को 17-21 सीट

सर्वे में गोवा को लेकर यहां बीजेपी कम अंतर से सत्ता पर बनी रहेगी। बीजेपी यहां 17 से 21 सीटें अपनी झोली में ला सकती है। उसका वोट शेयर 30 फीसदी तक रह सकता है। यहां मौजूदा सीएम प्रमोद सावंत सबसे पसंदीदा उम्मीदवार के तौर पर उभर कर सामने आए हैं। गोवा में विधानसभा की कुल 40 सीटें हैं। साल 2017 में अपने पहले चुनाव में पूरी तरह से हारने के बाद अब आम आदमी पार्टी 5-9 सीटें जीतकर अपना योगदान दे सकती है। कांग्रेस यहां तीसरे स्थान पर बनी रहेगी।

मणिपुर में बीजेपी को 29-33 सीट

मणिपुर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। सर्वे के मुताबिक, 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में बीजेपी को 29-33, कांग्रेस को 23-27 और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) को 2-6 सीटें हासिल होंगी।