newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

‘आप में मोदी जी की झलक दिखती है, एक दिन प्रधानमंत्री बनेंगे’, बुजुर्ग महिला से मुखातिब हुए हिमंत बिस्व सरमा, तो मिली ऐसी दुआएं

इस दौरान वे जिस आत्मीयता के साथ उनसे मुखातिब होते हैं, उसकी जमकर प्रशंसा की जा रही है। इस मुलाकात को सराहा जा रहा है। जिस अदब के साथ मुख्यमंत्री ने उन वयोवृद्ध महिला से मुखातिब हुए हैं, उनके चरणस्पर्श किए हैं, उसकी जमकर प्रशंसा की जा रही है। इस वीडियो पर आई लोगों की प्रतिक्रियाएं ही इस बात को जाहिर कर रही हैं कि इस कदम लोग उनके द्वारा किए गए उक्त मुलाकात से हर्षित हैं।

नई दिल्ली। चलिए, आज हम आपको मिलवाते हैं असम के मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता हिमंत बिस्व सरमा से। वैसे तो हिमंत किसी न किसी मसले को लेकर सियासी गलियारों में सुर्खियों के सैलाब में सराबोर ही रहते हैं। किसी भी मसले पर अपनी बेबाक राय जाहिर करने से गुरेज नहीं करते हैं। अभी कुछ दिनों पहले की ही तो बात थी, जब उन्होंने ओवैसी को आईना दिखाते हुए समान नागरिक अचार संहिता की पैरोकारी की थी और उन्हें यह एहसास दिलाने की कोशिश की थी कि इसका विरोध करना बंद करिए। यह आप लोगों के हित के लिए ही लाया जा रहा है। उस दौरान उनका वह वक्तव्य काफी सुर्खियों में रहा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई भी मुस्लिम महिला नहीं चाहती है कि उसका पति दो-तीन पत्नियों को लेकर घर आए। बहरहाल, छोड़िए उनम मसलों को। इन मसलों पर किसी और दिन किसी और रिपोर्ट में बात करेंगे। फिलहाल हिमंत बिस्व सरमा से जुड़ा एक वीडियो खासा तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस कदर मंत्रमुग्ध हो गए कि उन्हें प्रधानमंत्री बनने तक की दुआ दे रहे हैं। आइए, जरा पहले हम आपको वीडियो में दिख रही मुख्य वस्तुस्थिति के बारे में बताएं चलते हैं। दरअसल, वीडियो में हिमंत बिस्व सरमा कई लोगों से मुखातिब होते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बीच वे 90 वर्षीय एक महिला से मुलाकात कर रहे हैं।

इस दौरान वे जिस आत्मीयता के साथ उनसे मुखातिब होते हैं, उसकी जमकर प्रशंसा की जा रही है। इस मुलाकात को सराहा जा रहा है। जिस अदब के साथ मुख्यमंत्री ने उन वयोवृद्ध महिला से मुखातिब हुए हैं, उनके चरणस्पर्श किए हैं, उसकी जमकर प्रशंसा की जा रही है। इस वीडियो पर आई लोगों की प्रतिक्रियाएं ही इस बात को जाहिर कर रही हैं कि इस कदम लोग उनके द्वारा किए गए उक्त मुलाकात से हर्षित हैं। आइए, आगे हम आपको कुछ प्रतिक्रियाओं के बारे में बताते हैं। यहां देखिए कुछ प्रतिक्रियाएं। दिलीप नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘सैल्यूट है आपको और आपके द्वारा दिए गए वक्तव्य। आपके अंदर मोदीजी की झलक दिखती है।

TWEET 1

आप पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी की तरह मार्गदर्शन करते हैं।’ इसी तरह ट्विटर यूजर विनोद यादव ने कहा, ‘दिल गदगद हो गया। चरण स्पर्श है मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा जी को। बहुत अच्छा फील हो रहा है कि आप जैसा मुख्यमंत्री हमारे असम को मिला। गर्व है आप पर।’ इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा है कि ‘उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहे। जमीन से जुड़े हुए आदमी हैं। मैं इस शख्स से प्यार करता हूं। मैं उन्हें भविष्य में बीजेपी के पीएम चेहरे के रूप में देख सकता हूं। भगवान उन पर कृपा बनाए रखें।’ ये है सही राजा की पहचान जो प्रजा के दिलों में रहते हैं उनको प्यार देते रहें। जय हो।’

तो इस तरह से बेशुमार प्रतिक्रियाएं हिमंत बिस्व सरमा के उपरोक्त वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं। बहरहाल, आपका भी उक्त वीडियो पर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। लेकिन अब रूखसत होने से पहले लगे हाथों उस महिला के बारे में भी जान लेते हैं जिनसे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मुलाकात की है।

तो इस महिला से मुखातिब हुए हिमंत बिस्व सरमा

बता दें कि मुख्यमंत्री जिस महिला से मुखातिब हुए हैं, उनका नाम बीनू गोस्वामी बताया जा रहा है, जो कि असम के कांजीरंगा की रहने वालीं हैं। दरअसल, उन्होंने हिमंत बिस्व सरमा के नाम एक खत लिखा था, जिसे वे उन्हें देना चाहती थीं। बीनू के बेटे परिवहन विभाग में कार्य करते हैं, लेकिन वे अस्थायी है, जिन्हें स्थायी कराने हेतु उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। वहीं, मुख्यमंत्री ने भी उन्हें आश्वासन दिया है कि उनके बेटे को स्थायी कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की तरफ से बुजुर्ग महिला को हर मुमकिन मदद करने का आश्वासन दिया गया है। बहरहाल, अभी यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। ध्यान रहे कि हिमंत बिस्व सरमा एक ऐसे राजनेता हैं, जो कि अपनी सरकार के पक्ष में हर मसले पर खुलकर अपनी राय जाहिर करते हैं और जब कभी-भी विपक्षी दलों की तरफ से उनकी सरकार पर हमला बोला जाता है, तो उनका मुंह बंद करना बखूबी जानते हैं।