newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Divya Khosla Beauty Tips: दिव्या खोसला की खूबसूरती के आगे सभी एक्ट्रेसेस भरती हैं पानी, जानें कैसे रखती हैं अपनी स्किन का ख्याल

Divya Khosla Beauty Tips: दिव्या खोसला बढ़ती खूबसूरती के साथ अपनी उम्र को मात दे रही हैं। वो आज भी साल 2000 में आए गाने ‘अइयो रामा हाथ से ये दिल खो गया जैसी ही दिखती है। हर कोई उनकी खूबसूरती को देखकर हैरान है

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और टी सीरीज की मालकिन दिव्या खोसला बढ़ती खूबसूरती के साथ अपनी उम्र को मात दे रही हैं। वो आज भी साल 2000 में आए गाने ‘अइयो रामा हाथ से ये दिल खो गया जैसी ही दिखती है। हर कोई उनकी खूबसूरती को देखकर हैरान है और उनके ब्यूटी सीक्रेट को जानना चाहता है। एक्ट्रेस की उम्र 35 साल  है लेकिन फिटनेस और खूबसूरती के मामले में वो 25 साल की एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किन टिप्स को फॉलो करती हैं।

सही डाइट– एक्ट्रेस की खूबसूरती निखारने में सही डाइट बहुत अहम रोल प्ले करती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वो सब चीजें खाती हैं जो उन्हें पसंद हैं। लेकिन वो जो भी खाती है वो हेल्दी होता है। एक्ट्रेस का मानना है कि आप जो भी खाते हैं वो आपके चेहरे पर दिखता है।

क्लींजर का यूज करना– एक्ट्रेस क्लींजर का इस्तेमाल करना नहीं भूलती हैं। वो हमेशा चेहरे को डीप क्लीन करती हैं और चेहरा साफ करने बाद उसपर बर्फ भी लगाती हैं। इसे चेहरा हील होता है और मेकअप अच्छे से निकल जाता है।

विटामिन सी लोशन– दिव्या विटामिन-सी लोशन लगाना नहीं भूलती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि विटामिन-सी लोशन से त्वचा में नमी रहती है और वो हेल्दी होती है। साथ ही ये लोशन धूप से बचाने में भी मदद करता है।

भरपूर नींद लेना– एक्ट्रेस अपनी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए भरपूर नींद लेती हैं। भरपूर नींद लेने से डार्क सर्कल नहीं होते है और स्क्रीन संबंधी समस्याएं से निजात मिलती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ज्यादा मेकअप करने से परहेज करती है। वो घर पर ज्यादातर नो मेकअप लुक में ही रहना पसंद करती हैं।