newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Skin Care: चेहरे पर लगा लें 10 रुपए की ये चीज, रिजल्ट देख लोग भी रह जाएंगे हैरान

Skin Care: आज हम आपको एक ऐसे सस्ते और आसान उपाय के बारे में बताएंगे जिससे आपका चेहरा दूध की तरह चमक जाएगा और चेहरे पर मौजूद दाने-मुंहासे भी कम हो जाएंगे।10 रूपए में मिलने वाली ये चीज से आपके चेहरे पर चमकर देख हर कोई यही पूछेगा कि आखिर आपने ऐसा क्या लगाया है… 

नई दिल्ली। लड़कियां अपने चेहरे को बेदाग और निखरा बनाने के लिए क्या-क्या नहीं करती। महंगे महंगे कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करती है, पार्लर जाती है, चेहरे पर फेशियल कराती हैं। हालांकि इन सब से चेहरे पर निखार तो नहीं आता लेकिन दाग-धब्बे जरूर हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सस्ते और आसान उपाय के बारे में बताएंगे जिससे आपका चेहरा दूध की तरह चमक जाएगा और चेहरे पर मौजूद दाने-मुंहासे भी कम हो जाएंगे।10 रूपए में मिलने वाली ये चीज से आपके चेहरे पर चमकर देख हर कोई यही पूछेगा कि आखिर आपने ऐसा क्या लगाया है…

Skin Care

क्या है 10 रूपए की ये चीज

हमारे शरीर के लिए जिस तरह से हर तरह के पोस्टिक तत्वों की जरूरत होती है ठीक इसी तरह से हमारा चेहरा भी बेदाग और निखरा हो इसके लिए कुछ चीजें इस्तेमाल जरूर करनी चाहिए। विटामिन ई को स्किन के लिए अमृत माना जाता है। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे या फिर छाइयां है। आप अपने चेहरे को गोरा और टाइट बनाना चाहती हैं तो भी आपको विटामिन ई का इस्तेमाल करना चाहिए।

Skin Care

आजकल बाजारों में विटामिन ई की गोलियां आसानी से जाती हैं। 5 से 10 रूपए में मिलने वाली इन गोलियों से चेहरा बेदाग होता है। ये झुर्रियों को कम करता है साथ ही उम्र के निशानों को मिटाने में मददगार होती हैं।
विटामिन E के इस्तेमाल से स्किन हेल्दी और स्मूथ भी होती है।

Skin Care

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन अट्रैक्टिव ग्लोइंग लगे तो आपको विटामिन E को नारियल के तेल के साथ इस्तेमाल करना चाहिए। आपको अपने हाथों में नारियल की तेल की दो बूंद लेकर इसमें विटामिन ई की कैप्सूल को मिला लेना है। अब दोनों हाथों को अच्छे से रब करके चेहरे पर मसाज करें। इसे लगाने के 20 मिनट के बाद चेहरा साफ पानी से धो सकते हैं लेकिन रात को सोते वक्त इसका इस्तेमाल करना ज्यादा असर दिखाता है। आपको इसे रात को चेहरे पर लगाकर सो जाना है। सुबह तक ये आपके चेहरे में अच्छे से एबजॉर्ब हो जाएगा। अब आप उठने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।