newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इम्यूनिटी बढ़ने में काम आता है आंवले का सेवन, लेकिन अधिक सेवन कर सकता है बीमार

ये सभी जानते हैं कि आंवला स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि अधिक मात्रा में इसका इस्तेमाल नुकसानदायक होता है।

नई दिल्ली। ये सभी जानते हैं कि आंवला स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि अधिक मात्रा में इसका इस्तेमाल नुकसानदायक होता है।

anvla

आमतौर पर आंवले का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। आंवले से मुरब्बा, जूस और अचार भी बनाया जाता है। कई लोगों को कच्चा आंवला खाना भी पसंद होता है। अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करने से गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

अधिक मात्रा में आंवला खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को आंवले के सेवन से परहेज करना चाहिए।

लिवर संबंधित समस्याएं

अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करने से लिवर से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। अधिक मात्रा में आंवला खाने से लिवर में GPT की मात्रा बढ़ जाती है। इसकी मात्रा बढ़ने की वजह से पाचन तंत्र ठीक तरीके से काम नहीं करता है।

किडनी से संबंधित समस्याएं

अधिक मात्रा में आंवला खाने से किडनी से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। आंवले का ज्यादा सेवन करने से शरीर का सोडियम स्तर बढ़ जाता है, जिस वजह से किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती है।

यूरिन में जलन

आंवले का अधिक मात्रा में सेवन करने से यूरिन में जलन की समस्या हो सकती है। कई लोगों को आंवले का अधिक सेवन करने से मूत्र में दुर्गंध का अनुभव भी होता है।