newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के साथ ही कई बीमारी में फायदेमंद है खजूर, सर्दियों में इस तरह करें सेवन

Dates: खजूर जिसे ज्यादातर ड्राई फ्रूट की तरह खाया जाता है सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, मिनरल, कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसे ‘वंडर फ्रूट’ भी कहा जाता है। सर्दियों के मौसम में आसानी से मिलने वाला खजूर ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है साथ ही कई तरह की बीमारियों को दूर करने में भी सहायक होता है।

नई दिल्ली। खजूर जिसे ज्यादातर ड्राई फ्रूट की तरह खाया जाता है सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, मिनरल, कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसे ‘वंडर फ्रूट’ भी कहा जाता है। सर्दियों के मौसम में आसानी से मिलने वाला खजूर ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है साथ ही कई तरह की बीमारियों को दूर करने में भी सहायक होता है। खजूर का आप अलग-अलग तरीकों से सेवन कर सकते हैं। आप इसे सूखा भी खा सकते हैं या फिर आप इसे दूध में डालकर, शेक बनाकर पी सकते हैं।

ये होते हैं खजूर खाने के फायदे

पाचन को करे दुरुस्त- सर्दियों के मौसम में नियमित रूप से अगर खजूर का सेवन करने से पाचन में सुधार आता है। हर रोज सुबह 3 से 4 खजूर को भिगोकर खाना चाहिए इससे पाचन क्रिया अच्छी बनी रहती है।

हड्डियों को करें मजबूत- खजूर में पोटेशियम मैग्निशियम, कॉपर और सेलेनियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। जिन लोगों को हड्डियों से जुड़ी दिक्कत हो उन्हें रोजाना भीगे हुए खजूर खाने चाहिए।

गठिया में खजूर फायदेमंद- गठिया के मरीजों के लिए खजूर का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इस रोग से ग्रसित मरीजों को (गठिया) एक कप गर्म दूध में एक चम्मच गाय का घी और एक चम्मच पीसा हुआ खजूर मिलाकर पीना चाहिए। इससे उन मरीजों को फायदा होता है।

इम्युनिटी को बूस्ट करने में फायदेमंद- खजूर में विटामिन, मिनरल, प्रोटीन फाइबर और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। रोजाना में अगर इसका इस्तेमाल किया जाए तो इससे लोगों की इम्युनिटी मजबूत होती है। डॉक्टर्स की मानें तो एक गिलास दूध में 5 से 6 खजूर, 5 काली मिर्च, 1 इलायची और एक चम्मच घी डालकर इसे उबाल लें। इससे इम्युनिटी मजबूत होती है। इसके साथ ही सर्दी-जुकाम से पीड़ित लोगों को भी रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से फायदा होना चाहिए।

दांतों में कीड़े लगने से बचाएं- खजूर में फ्लोरीन नामक तत्व पाया जाता है जो दांतों से प्लाक हटाने में मदद करता है। इसके अलावा खजूर में फ्लोरीन नामक तत्व पाया जाता है। यह दांतों से प्लाक को हटाने में मदद करता है और उन्हें कैविटी से बचाता है। साथ ही खजूर टूथ इनेमल को मजबूत बनाने में सहायक होता है। जिन लोगों को दांतों से जुड़ी समस्या हो उन्हें खजूर का सेवन करना चाहिए।