newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

World Egg Day: इन चीजों के साथ भूलकर भी न करें अंडे का सेवन, वरना हो जाएंगे बीमार

EGG Day: 8 अक्टूबर को वर्ल्ड एग डे मनाया जाता है। यह दिन अंडे के फायदे को लेकर जागरुकता फैलने के मकसद से जाना जाता है। अंडे खाने के तमाम फायदे होते हैं। लेकिन यह भी सच है कि सही समय पर सही चीजों का सेवन करने से ही शरीर को फायदा होता है।

नई दिल्ली। 8 अक्टूबर को वर्ल्ड एग डे मनाया जाता है। यह दिन अंडे के फायदे को लेकर जागरुकता फैलने के मकसद से जाना जाता है। अंडे खाने के तमाम फायदे होते हैं। लेकिन यह भी सच है कि सही समय पर सही चीजों का सेवन करने से ही शरीर को फायदा होता है। दो चीजें अलग-अलग समय पर खाना हेल्दी हो सकता है लेकिन इन्हें साथ खाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। यूं तो अंडे में वह सभी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं और लोग इसे तरह-तरह से बनाकर भी खाते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि अंडे के साथ कुछ खास चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

egg

शुगर

अंडे के साथ कभी भी चीनी नहीं खानी चाहिए। यदि आप अंडे को चीनी के साथ पकाते हैं, तो दोनों से निकलने वाला अमीनो एसिड शरीर के लिए विषाक्त हो सकता है। जिससे आपको ब्लड क्लॉटिंग की समस्या भी हो सकती है।

सोया मिल्क

सोया मिल्क और अंडे अलग-अलग शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन इन्हें एक साथ खाना अच्छा नहीं माना जाता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सोया मिल्क के साथ अंडा खाने से शरीर में प्रोटीन का अवशोषण रुक जाता है।

चाय

चाय एक ऐसी चीज होती है जिसके साथ लोग कई तरह की चीजों का प्रयोग करते हैं। कुछ लोग अंडे से बनी चीजें खाने के बाद इसे पचाने के लिए चाय पी लेते हैं। लेकिन कहा जाता है कि अंडा खाने के बाद चाय पीने से कब्ज की समस्या पैदा होती है।

अंडा और मछली

अंडा और मछली कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। कहते हैं कि इसकी वजह से आपको एलर्जी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। मछली की तरह ही अंडे के साथ पनीर भी नहीं खाना चाहिए।