newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Disadvantages Of Drinking Hot Water: अलर्ट! अगर सुबह उठते ही पीते हैं गर्म पानी तो हो जाए सावधान, शरीर हो सकता है अंदर से कमजोर!

Disadvantages Of Drinking Hot Water: किसी भी चीज की अति फायदेमंद नहीं होती है। ऐसा ही कुछ गर्म या गुनगुने पानी के साथ होता है। लगातार या ज्यादा मात्रा में गर्म पानी शरीर को कमजोर कर सकता है।

नई दिल्ली। ज्यादातर लोग सुबह की शुरुआत गर्म या गुनगुने पानी से करते हैं। गर्म या गुनगुने पानी पीने के कई फायदे होते हैं। ये कब्ज से छुटकारा दिलाता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा बॉडी को डिटॉक्स भी करता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्म पानी शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर आप ज्यादा गर्म पानी पीते हैं, तो ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। तो चलिए गर्म पानी पीने के फायदे तो सभी लोग जानते हैं लेकिन आज हम आपको गर्म पानी पीने के नुकसान बताते हैं।

गर्म पानी2

कमजोरी महसूस होना

किसी भी चीज की अति फायदेमंद नहीं होती है। ऐसा ही कुछ गर्म या गुनगुने पानी के साथ होता है। लगातार या ज्यादा मात्रा में गर्म पानी शरीर को कमजोर कर सकता है। गर्म पानी वजन घटाने में सहायक है लेकिन अगर आप पूरे दिन गुनगुने पानी का सेवन करते हैं तो आपको कमजोरी महसूस हो सकती है।

किडनी का खराब होना

गुनगुने और गर्म पानी में फर्क होता है। जहां गुनगुना पानी फायदेमंद तो गर्म पानी जहर का काम करता है। हमारे शरीर में किडनी गंदगी को बाहर निकालने का काम करती है लेकिन ज्यादा गर्म पानी पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और उसका असर किडनी पर पड़ता है। किडनी फिर ठीक से फिल्टर का काम नहीं कर पाती है।

गर्म पानी

रूखापन

गर्म पानी पीने से शरीर में खुश्की या रूखापन हो सकता है। मुंह और नाक में सूखापन, स्किन का ड्राई होना और शरीर से नमी का कम होना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।इसलिए बहुत हल्के गर्म पानी का ही सेवन करना चाहिए

अल्सर
ज्यादा गर्म पानी पीने से शरीर में पित्त बढ़ जाता है और पेट में अल्सर या छाले होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए हल्के गर्म पानी का ही सेवन करें।