newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Clay Pot water benefits: शुरू कर दें मटके का पानी पीना, एक नहीं बल्कि शरीर में होंगे ये बड़े बदलाव

Clay Pot water benefits: पानी भी हमें कई बीमारियों से बचाने के साथ ही शरीर को ऐसी भी कई चीजें उपलब्ध करा सकता है जो कि हमारे लिए जरूरी है। जी हां, पानी शरीर को कई तरह के पोषक तत्व दिलाता है जो लेकिन आपको ये फायदे तभी मिलते हैं जब आप इसे अच्छे तरीके से इस्तेमाल करते हैं।

नई दिल्ली। पानी तो सभी पीते हैं फिर चाहे वो इंसान हो, जानवर हो, पेड़-पौधों या फिर बाकी जीव जंतु सभी के लिए पानी जरूरी होता है। एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में 75% पानी की मात्रा होती है लेकिन जब भी शरीर के पोषण की बात होती है तो हम सभी खाने की चीजों का ज्यादा ख्याल रखते हैं। हम उन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं पानी भी हमें कई बीमारियों से बचाने के साथ ही शरीर को ऐसी भी कई चीजें उपलब्ध करा सकता है जो कि हमारे लिए जरूरी है। जी हां, पानी शरीर को कई तरह के पोषक तत्व दिलाता है जो लेकिन आपको ये फायदे तभी मिलते हैं जब आप इसे अच्छे तरीके से इस्तेमाल करते हैं।

Clay Pot water benefits..

किस तरह का पानी होता है शरीर के लिए फायदेमंद

ज्यादातर लोगों को फ्रिज का पानी पीने की आदत होती है। ये लोग जब भी प्यास लगती है फ्रिज खोलकर पानी पीने बैठ जाते हैं। इस पानी से उनकी प्यास तो बुझ जाती है लेकिन इससे शरीर को किसी तरह के कोई फायदे नहीं मिलते। वहीं, अगर आप है मटके का पानी पीते हैं तो ये न सिर्फ आपकी प्यास बुझाता है बल्कि आपको कई ज़बरदस्त फायदे भी पहुंचाता हैं।

मटके का पानी शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। गर्मियों में मटके का पानी सबसे अहम फायदा जो शरीर को पहुंचाता है वो ये है कि इसके सेवन से आपको लू नहीं लगती। इसके अलावा मटके का पानी में मौजूद विटामिन और खनिज शरीर में ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखने में सहायक होते हैं।

Clay Pot water benefits...

इन समस्याओं से दिलाता है छुटकारा

एसिडिटी और पेट की समस्या- मटके के पानी का सेवन आपके पेट की समस्या को दूर करने में

फायदेमंद होती है। इसके सेवन से आपको एसिडिटी और पेट की समस्याएं नहीं होती। जिन लोगों को गैस की समस्या होती है उन लोगों को भी मटके के पानी का सेवन करना चाहिए।

ज़हरीले रसायन से सुरक्षा- ज्यादातर फ्रीज में रखी जाने वाली पानी की बोतले प्लास्टिक की होती है जो कि शरीर में जहरीले रसायन पहुंचाती है। इससे टेस्टोस्टेरोन का स्तर का कम हो सकता है। वहीं, अगर आप मटके के पानी का सेवन करते हैं तो आपको ये दोनों ही समस्याएं नहीं होती। मटके में पानी रखने से इसके गुण और अधिक हो जाते हैं।

Clay Pot water benefits....

वजन कम करने में सहायक, गले में इन्फेक्शन से रक्षा- मटके का पानी शरीर के मेटाबॉलिज्म में भी सुधार लाता है। ये आपका वजन भी कम करने में भी सहायक होता है। फ्रिज का पानी पीने से कई बार गले में खराश और इन्फेक्शन का खतरा बना रह सकता है लेकिन जब आप मटके का पानी पीते हैं तो इससे आपको किसी तरह का कोई समस्या नहीं होती।

स्किन के लिए फायदेमंद- मटका मिट्टी का बना होता है और मिट्टी में एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं। ये शरीर में दर्द की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।