newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Skin Care Tips: दीपिका कक्कड़ कि दमकती त्वचा का राज है जापानी तनाका मसाज, चेहरे पर दिखता है इन्सटेन्ट असर

Skin Care Tips: दीपिका चाहे कितनी भी व्यस्त हो लेकिन वो अपने स्किन केयर के लिए समय जरूर निकालती हैं। वैसे आपको बता दें कि दीपिका अपने स्किन केयर में कुछ भी भारी-भरकम चीज नहीं करती बल्कि वो करती हैं जो भारत ही नहीं बल्कि जापान की महिलाओं के सुंदरता का भी राज है।

नई दिल्ली। ‘ससुराल सिमर का’ से हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली दीपिका कक्कड़ अपनी स्किन को लेकर काफी सजग रहती हैं। दीपिका चाहे कितनी भी व्यस्त हो लेकिन वो अपने स्किन केयर के लिए समय जरूर निकालती हैं। वैसे आपको बता दें कि दीपिका अपने स्किन केयर में कुछ भी भारी-भरकम चीज नहीं करती बल्कि वो करती हैं जो भारत ही नहीं बल्कि जापान की महिलाओं के सुंदरता का भी राज है।

दीपिका अपनी त्वचा को और भी निखारने के लिए जापानी तनाका मसाज का सहारा लेती हैं। तो चलिए आपको भी बताते हैं तनाका मसाज करने का तरीका।

स्टेप वन

इस मसाज के लिए अपने चेहरे को सबसे पहले थोड़ा वॉर्मअप करें। वॉर्मअप करने के लिए सबसे पहले अपनी हथेलियों को रब करे, जिससे आपकी हथेलियां गरम हो जाएंगी। इसके बाद तनाका मसाज कि पहली स्टेप शुरू होगी। इस प्रक्रिया में आपको अपने दोनों हाथ अपने कानों के पास रखने हैं। कानों के पास हल्का प्रेशर देते हुए हाथों को नीचे गर्दन और फिर शोल्डर तक ले जाएं। शरीर के इस एरिया में लिंफ लाइन होती है, जो टॉक्सिन्स को रिलीज करने में मदद करती है।

दूसरा स्टेप

इस प्रक्रिया के दौरान आपकी दोनों हथेलियां माथे के बीचों बीच होना चाहिए। यहां प्रेशर देते हुए अपने हाथों को थोड़ा नीचे की ओर ले जाएं। अपने माथे के दोनों ओर प्रेशर अप्लाइ करें।

तीसरा स्टेप

अब अपने दोनों हाथ आंख के पोरों के पास रखें। यहां से अपने हाथों को हल्का-हल्का घुमाते हुए नाक की तरफ लाएं और पोरों के पास लाकर प्रेस करें फिर हाथ वापस ले जाएं। इस तरह आप अपने हाथ आईब्रो तक ले जाकर वापस लिंफ लाइन पर मसाज करें। अब अपने स्किन को लिफ्ट करना शुरू करें और धीरे-धीरे अपने हाथों को चिक से चीन तक ले जाएं। मसाज की ये पूरी प्रक्रिया कम से कम 4 से 5 बार करें। ऐसा करने से आपकी स्किन स्ट्रेस फ्री रहेगी और हमेशा ग्लो करती रहेगी।