newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yellow Teeth Home Remedies: दांतों के पीलापन से हैं परेशान?, इस घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

Yellow Teeth Home Remedies: कई बार पीले दांतों के कारण लोग खुलकर बोलने में भी शर्मिंदगी महसूस करने लगते हैं जिसके कारण उनका आत्मविश्वास भी कमजोर होने लगता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे घरेलु उपाय जिनका इस्तेमाल कर आप अपने दांतों को सफेद और चमकदार बना सकते हैं।

नई दिल्ली। इंसान के शरीर हर हिस्सा अपना एक अलग महत्व रखता है। जैसे हाथों का अपना एक अलग काम हैं, आखों का अलग, पैरों का अलग तो वहीं पेट का अलग…इन सबके साथ ही दातों का भी व्यक्ति के जीवन पर खास महत्व होता है। जब भी हम बात करते हैं, हंसते हैं या फिर बोलते हैं तो लोगों की नजर सबसे पहले हमारे दांतों पर पड़ती है। अगर दांत सफेद और अच्छे हों तो ये हमारी सुंदरता पर चार चांद भी लगाते हैं लेकिन पीले और खराब दांत हमारी इमेज पर बुरा असर डालते हैं। कई बार पीले दांतों के कारण लोग खुलकर बोलने में भी शर्मिंदगी महसूस करने लगते हैं जिसके कारण उनका आत्मविश्वास भी कमजोर होने लगता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिनका इस्तेमाल कर आप अपने दांतों को सफेद और चमकदार बना सकते हैं। इस उपायों को करने के साथ ही सावधानी भी बरतना जरूरी है।

TEETH

क्यों पीले होते हैं दांत

वैसे तो दांतों के पीले होने का कारण कोई एक नहीं है। अच्छे तरह से ब्रश न करना, स्मोकिंग, ओरल हाइजीन का ध्यान न रखने, जेनेटिक या फिर खराब डाइट दांतों के खराब और पीले दांतों का कारण हो सकते हैं। कई बार बढ़ती उम्र के साथ भी दांत पीले या काले होने लगते हैं।

इन उपायों से दूर करें दांतों का पीलापन

रोजाना ब्रश करना न भूलें- दांतों के पीले होने का एक कारण ब्रश ना करना है। कई बार लोग ब्रश को रोजाना नहीं करते जिससे उनके दांत पीले होने लगते हैं। ऐसे में दांतों को रोजाना अच्छे से ब्रश करें। आपको कुछ भी खाने-पीने से बाद दांतों को ब्रश जरूर करना चाहिए। हालांकि खट्टी चीजों के सेवन के बाद तुरंत ब्रश करने से बचना चाहिए। अपने दांतों को दिन में कम से कम दो बार 2 मिनट के लिए आपको ब्रश करना चाहिए।

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल- दांतों का पीलापन दूर करने के लिए बेकिंग सोडे का भी इस्तेमाल करना चाहिए। एक चुटकी बेकिंग सोडे को टूथपेस्ट के ऊपर डालकर इससे ब्रश करें। इससे आपके दांतों के ऊपर जमी पीली परत हट जाती है। हफ्ते में 2 बार आप इसे कर सकते हैं।

कोकोनट ऑयल पुलिंग- नारियल तेल की मदद से भी आप दांतों को सफेद बना सकते हैं। इसके लिए आपको अच्छी क्वॉलिटी के नारिएल तेल लेकर अपने मुंह में एक या दो चम्मच तेल डालकर 10 से 30 मिनट के लिए घुमाना है। इस तेल को बाद में निगले की बजाय कुल्ला करके बाहर निकाल दें। बाद में एक गिलास पानी पीएं और फिर दांतों को ब्रश करें।

एप्पल साइडर विनेगर भी है असरदार- दांतों के पीलापन को दूर करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर इस्तेमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को 150 ml पानी में मिक्स करना है और 2 मिनट तक इसे अपने मुंह में घुमाएं। बाद में इसके पानी को फेंक कर ब्रश करें।

संतरे के छिलके- दांतों का पीलापन दूर करने के लिए संतरे के छिलके भी काफी असरदार हैं। खट्टे फलों में सिट्रिक एसिड होता है जिससे दांतों का पीलापन दूर किया जा सकता है। आपको संतरे के छिलके को 2 मिनट तक धीरे-धीरे दांतों पर मलकर फिर अच्छे से ब्रश कर लेना है इससे आपको फायदा होगा।

चारकोल भी है फायदेमंद- एक्टिवेटेड चारकोल के इस्तेमाल से भी दांतों का पीलापन दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक्टिवेटेड चारकोल को थोड़े से पानी के साथ भी मिलाना है। अब 2 मिनट के लिए इसे मुंह में घुमाएं और फिर थूक दें। अब आप साफ पानी से मुंह को अच्छे से धो लें।