newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

LifeStyle: घर पर आजमाएं दही फेशियल का ये नुस्खा, मिलेगा ऐसा ग्लो कि पार्लर जाना भूल जाएंगे

LifeStyle: दही को त्वचा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दही में कुछ चीजें मिलाकर आप उसे फेशियल करने योग्य बना सकते हैं। तो आइये आपको बताते हैं दही का इस्तेमाल करके फेशियल कैसे किया जा सकता है।

नई दिल्ली। अपने चेहरे की देखभाल के लिए महीने में एक बार फेशियल जरूर करना चाहिए। फिर उसके लिए आपको पार्लर जाना पड़े या किसी घरेलु नुस्खे को अपनाकर घर पर ही अपना चेहरा चमकदार बना सकते हैं। आज हम आपको घर पर ही मौजूद प्राकृतिक चीजों से फेशियल करने का तरीका बताने जा रहे हैं। दही को त्वचा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दही में कुछ चीजें मिलाकर आप उसे फेशियल करने योग्य बना सकते हैं। तो आइये आपको बताते हैं दही का इस्तेमाल करके फेशियल कैसे किया जा सकता है।

1. सफाई

फेशियल का पहला स्टेप होता है क्लींजिंग। इसके लिए थोड़ा सा दही हाथ में लेकर चेहरे पर लगाएं और फिर सर्कुलर मोशन में हल्का मसाज करें। इसके बाद इसे कॉटन की सहायता से साफ कर लें।

2. स्क्रबिंग

स्क्रबिंग के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल करें। दही में थोड़ा सा चावल का आटा मिलाकर इससे हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए स्क्रब करें।

3. मालिश

मसाज फेशियल का बहुत अहम हिस्सा है।  इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो चेहरे के ग्लो को बढ़ाता है। इसके लिए दही में जैतून या बादाम का तेल मिलाकर चेहरे की मालिश करें और इस दौरान आपको जितना हो सके आराम करें, मन को शांत रखें और स्ट्रेसफ्री रहें।

4. फेस पैक

फेशियल का सबसे जरूरी और अहम हिस्सा फेस पैक अप्लाई करना होता है। फेस पैक त्वचा को कसने के साथ ओपन पोर्स को बंद करने में सहायता करता है। इसके लिए इसमें थोड़ी सी कॉफी मिलाकर इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर चेहरा अच्छे से साफ कर लें।

ध्यान रहे, Curd फेशियल तभी करें जब आपको दही से किसी तरह की एलर्जी न हो। अगर आपको दही से किसी तरह की समस्या होती है तो आपको ऐसा करने से बचें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।