newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anjeer ke fayde: सुबह खाली पेट बच्चों को जरूर खिलाएं ये 1 चीज, कभी नहीं होंगे बीमार

Anjeer ke interactions: अंजीर में विटामिन ए, विटामिन बी, प्रोटीन, फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन हमारे शरीर को कई तरफ से फायदे पहुंचाता है। आज हम आपको खबर में अंजीर के फायदे बताएं जो हमें इसके सेवन से मिलते हैं।

नई दिल्ली। बच्चे मिट्टी के समान होते हैं उन्हें आप जैसा ढालों वो वैसे ही ढल जाते हैं। यही उम्र होती है कि जब उन्हें अच्छा पोषण देना चाहिए ताकि उनकी ग्रोथ और सेहत मजबूत रहे लेकिन कई बार समझ नहीं आता कि बच्चों को ऐसी कौन सी चीजें खिलाएं जिससे वो हमेशा फिट रहे और उनके शरीर में किसी भी पोषक तत्वों की कमी न हो। वैसे तो हर तरह के फल और ड्राइ फूट सेहत के लिए अच्छे ही होते हैं लेकिन इन्हीं में शामिल सूखे अंजीर भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते है। अंजीर में विटामिन ए, विटामिन बी, प्रोटीन, फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन हमारे शरीर को कई तरफ से फायदे पहुंचाता है। आज हम आपको खबर में अंजीर के फायदे बताएं जो हमें इसके सेवन से मिलते हैं।

anjir..

मिलते हैं ये फायदे

कब्ज़ की समस्या- जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उन लोगों को अंजीर का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर मात्रा अच्छी में पाया जाता है जो कि पाचन में सुधार लाने के साथ ही एसिडिटी को भी दूर करता है।

वजन कम करना- आज के समय में हर कोई बढ़े हुए वजन से परेशान है। अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अंजीर को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ये आपको वजन कम करने में मदद करता है।

anjir...

पोषक तत्वों का अवशोषण- सुबह अगर खाली पेट अंजीर का सेवन किया जाता है तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन हमारा शरीर पूरी तरह अवशोषित कर लेता है। जो हमारे शरीर को काफी फायदा भी पहुंचाता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल- अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारा ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रहता है। इसके अलावा ये हमारे दिल को भी स्वास्थ्य रखता है।

हड्डियां मजबूत बनाए- हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम जरूरी होता है। अंजीर में कैल्शियम पाया जाता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन हमारी हड्डियों को फायदा पहुंचाता है।

इस तरह से करें इस्तेमाल

जिस तरह से भीगे हुए बादाम हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं वैसे ही भीगी हुई अंजीर का सेवन भी हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। आपको रात को सोने से पहले दो से तीन अंजीर आधे कप पानी में भिगोनी है और सुबह खाली पेट इसका सेवन करना है।