newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ice Bath: नहाने के पानी में बर्फ डालने से मिलेंगे ये 4 फायदे, इन परेशानियों से भी मिलेगी राहत

Ice Bath: अगर नहीं तो आपको बता दें कि बर्फ के पानी से नहाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या हैं बर्फ के पानी से नहाने के फायदा और कैसे ये हमारे शरीर को राहत पहुंचाता है।।

नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम चल रहा है और गर्मियों के मौसम में लोगों को नहाना बहुत पसंद होता है। इससे गर्मी से राहत मिलती है साथ ही शरीर स्वच्छ भी होता है। कई लोगों को गर्मी ज्यादा लगती है और वो दिन में तीन से चार बार नहाते हैं। आमतौर पर गर्मियों में नहाने के लिए लोग ठंडे पानी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपने कभी बर्फ के पानी से नहाया है। अगर नहीं तो आपको बता दें कि बर्फ के पानी से नहाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या हैं बर्फ के पानी से नहाने के फायदा और कैसे ये हमारे शरीर को राहत पहुंचाता है।

Ice Bath

बर्फ के पानी से नहाने के एक नहीं बल्कि अनेक फायदे हैं। जिन लोगों को मसल में पेन, जॉइंट में पेन, टिशू में पेन रहता है तो उन्हें भी इससे राहत मिलती है। खासकर उन लोगों को जो कि किसी खेल या खेल के क्षेत्र से जुड़े हैं। उन लोगों के लिए तो बर्फ के पानी से नहाना काफी फायदेमंद होता है। इससे उन्हें शरीर के मसल्स में होने वाले दर्द से राहत मिलती है और अगर कभी-कभी खेलने के दौरान चोट या फिर चोट या फिर मसल में मरोड़ या किसी तरह का दर्द होता है तो भी बर्फ के पानी से नहाने पर राहत मिलती है।

Ice Bath

जिन्हें नींद से जुड़ी कोई समस्या है उन लोगों को भी बर्फ के पानी से नहाने पर राहत मिलती है। नर्वस सिस्टम को बेहतर बनाना हो और या फिर नींद से जुड़ी समस्या रहती हो तो भी आपको आईस बाथ लेना चाहिए।

Ice Bath

अगर आप ज्यादा डिप्रेशन या तनाव में रहते हैं तो भी आप आईस बाथ लें। इससे आपका डिप्रेशन लेवल कम होगा और डाइजेशन को मजबूत करने के लिए भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं।