newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL 2021: आईपीएल में डेब्यू कर रहे 12 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने बॉलिंग मशीन के सामने की बल्लेबाजी

IPL 2021: अर्जुन तेंदुलकर ने इस बार आईपीएल के 14वें सीजन में मुंबई इंडियंस को ज्वॉइन किया है। लेफ्ट आर्म पेसर के तौर पर टीम में अर्जुन को जगह दी गई है। वह पिछले कई सालों से मुंबई इंडियंस की नेट बॉलिंग टीम का हिस्सा रहे हैं।

नई दिल्ली। आईपीएल के जरिए लगातार देश की नई प्रतिभाओं को सामने लाने का सिलसिला जारी है। इसके जरिए देश को कोने-कोने से छोटे शहरों और गांवों से अपने सपने को जी रहे युवा प्रतिभा चुनकर सामने आते हैं। ऐसा ही एक नाम है इस बार की आईपीएल में जो बेहद खास है। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने इस बार क्रिकेट के भगवान कहे जानेवाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को बीस लाख की बेस प्राइज पर खरीदा है। इसके बाद से ही अर्जुन तेंदुलकर जमकर मैदान पर पसीना बहा रहे हैं।

Arjun Tendulkar IPL MI.

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें 12 साल के अर्जुन तेंदुलकर बॉलिंग मशीन पर जमकर शॉट्स खेलते दिख रहे हैं। वीडियो वानखेड़े स्टेडियम का बताया जा रहा है।

अर्जुन तेंदुलकर ने इस बार आईपीएल के 14वें सीजन में मुंबई इंडियंस को ज्वॉइन किया है। लेफ्ट आर्म पेसर के तौर पर टीम में अर्जुन को जगह दी गई है। वह पिछले कई सालों से मुंबई इंडियंस की नेट बॉलिंग टीम का हिस्सा रहे हैं। आईपीएल 2020 में जब यूएई में यह टूर्नामेंट आयोजित की जा रही थी तब भी अर्जुन तेंदुलकर वहां गए थे और नेट बॉलिंग की थी।

Arjun Tendulkar IPL MI.

इस बार आईपीएल के ऑक्शन के समय ऐसा लग रहा था कि अर्जुन तेंदुलकर अनसोल्ड रह जाएंगे। लेकिन नीलामी के अंतिम दिन मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर के बेटे पर अपना दांव आजमाया और 20 लाख के बेस प्राइज पर उनको अपनी टीम का हिस्सा बना लिया। आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता सचिन तेंदुलकर की मेंटरशिप में खेलते नजर आएंगे। हालांकि अर्जुन तेंदुलकर को मौका मैदान पर आने का तभी मिल सकता है, जब सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाए।