newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इस साल भी नहीं होंगे तीरंदाजी ओलम्पिक क्वालीफिकेशन, रैंकिंग को रोकी गई

विश्व तीरंदाजी ने गुरुवार को एक बयान में कहा है कि 2020 में कोई और ओलम्पिक क्वालीफिकेशन नहीं होंगे। तीरंदाजी की विश्व संस्था ने साथ ही बताया है कि रैंकिंग को रोक दिया गया।

लुसाने। कोरोना का प्रकोप पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। जिसके चलते कई खेल टूर्नामेंट रद्द कर दिए। ऐसा ही हुआ विश्व तीरंदाजी के साथ। विश्व तीरंदाजी ने गुरुवार को एक बयान में कहा है कि 2020 में कोई और ओलम्पिक क्वालीफिकेशन नहीं होंगे। तीरंदाजी की विश्व संस्था ने साथ ही बताया है कि रैंकिंग को रोक दिया गया।

विश्व तीरंदाजी ने बयान में कहा, “कॉन्फ्रेंस कॉल पर गुरुवार को हुई कार्यकारी बोर्ड की बैठक में टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए नया क्वालीफिकेशन कैलेंडर बनाया है और इसी के साथ अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा बदले गए तंत्र को लागू किया है।”


उन्होंने कहा, “ओलम्पिक खेलों को 2021 तक के लिए टाल दिया गया है और कई क्वालीफाइंग टूर्नामेंट रद्द कर दिए हैं इसलिए यह जरूरी था। 2020 में अब कोई क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट नहीं खेला जाएगा। उन्हें अब 2021 में आयोजित किया जाएगा।” बयान में हालांकि कहा गया है कि राष्ट्रीय स्पर्धाओं को एक जुलाई से दोबारा चालू किया जा सकता है।


उन्होंने कहा, “इसका मतलब है कि अगर स्थानीय स्वास्थ पैमानों के मुताबिक सही होगा तो इस तारीख के बाद राष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किए जा सकते हैं, जिनमें विश्व रिकार्ड या परफॉर्मेस अवार्ड जैसी चीजों को मान्यता होगी।” बयान के मुताबिक, “इस समय, इस बात की पुष्टि की जाती है कि 2020 में कोई भी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट नहीं खेले जाएंगे।”