newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रोहित शर्मा की शादी को हुए 5 साल पूरे, मुंबई इंडियंस ने किया खास अंदाज में विश

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की शादी की आज सालगिरह है। उनकी शादी को 13 दिसंबर को 5 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने साल 2015 में रीतिका सजदेह (Ritika Sajdeh) से शादी रचाई थी।

नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की शादी की आज सालगिरह है। उनकी शादी को 13 दिसंबर को 5 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने साल 2015 में रीतिका सजदेह (Ritika Sajdeh) से शादी रचाई थी। दोनों की शादीशुदा जिंदगी काफी खुशहाल चल रही है। इस खास मौके पर खेल जगत से उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी है।

ROHIT SHRAMA

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की शादी की सालगिरह पर बधाई दी।

युवराज सिंह के जरिए हुई थी रोहित-रीतिका की मुलाकात

रोहित शर्मा की रीतिका से मुलाकात पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के जरिए हुई थी। रीतिका युवराज की राखी बहन भी हैं। शादी से पहले रितिका रोहित की स्पोर्ट्स ईवेंट मैनेजर थीं। दोनों करीब 6 साल से एक दूसरे को जानते थे।

छह साल तक किया था डेट

दोनों ने एक दूसरे को करीब छह साल तक डेट किया। जिसके बाद साल 2015 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी के प्रपोजल को यादगार बनाने के लिए रोहित ने बेहद दिलचस्प तरीका अपनाया था। उन्होंने घुटने पर बैठकर रितिका को उंगली में एक रिंग पहनाई और उन्हे शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।

ROHIT SHRAMA

2015 में हुई थी शादी

दोनों ने साल 2015 में शादी की और जिसका ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के ताज होटल में हुआ था। इस शादी में भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े कई नामी खिलाड़ी पहुंचे थे। दोनों की एक प्यारी से बेटी है। जिसका नाम समायरा शर्मा है।

आज ही के दिन रोहित ने तीसरा दोहरा शतक लगाया था

आज ही के दिन रोहित शर्मा ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली वनडे मैच में अपने वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया था। ICC ने ट्वीट कर रोहित शर्मा की इस पारी को याद किया है।