newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

T20 World Cup: पर्थ में आज भारत-साउथ अफ्रीका के बीच महामुकाबला, सेमीफाइनल की दावेदारी के लिए रोहित की टीम को जीतना होगा मैच

साउथ अफ्रीका की टीम काफी मजबूत है। उसने बांग्लादेश पर बड़ी जीत भी हासिल की है। ऐसे में टीम इंडिया को अपने इस विपक्षी के खिलाफ बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में जबरदस्त खेल दिखाना होगा। टीम इंडिया के राहुल आजकल खराब फॉर्म में चल रहे हैं। पाक के खिलाफ राहुल ने 4 और नीदरलैंड के खिलाफ 9 रन ही बनाए थे।

पर्थ। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला होना है। भारतीय समय के मुताबिक शाम 4.30 बजे से मैच है। इसके लिए टॉस शाम 4 बजे होगा। टीम इंडिया की कप्तानी की बागडोर रोहित शर्मा के कंधों पर है। वहीं, विपक्षी साउथ अफ्रीकी टीम के कैप्टन टेम्बा बावुमा हैं। भारतीय टीम लगातार दो जीत दर्ज कर जोश से भरी है। टीम इंडिया ने पहले पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था। दूसरे मैच में उसने नीदरलैंड को 56 रन से मात दी थी। टीम इंडिया को आज साउथ अफ्रीका से हर हाल में जीतना होगा। ताकि सेमीफाइनल की उसकी दावेदारी पुख्ता बनी रहे।

team india t20 world cup 2022

साउथ अफ्रीका की टीम काफी मजबूत है। उसने बांग्लादेश पर बड़ी जीत भी हासिल की है। ऐसे में टीम इंडिया को अपने इस विपक्षी के खिलाफ बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में जबरदस्त खेल दिखाना होगा। टीम इंडिया के मेंबर केएल राहुल आजकल खराब फॉर्म में चल रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ राहुल ने 4 और नीदरलैंड के खिलाफ 9 रन ही बनाए थे। ऐसे में उम्मीद है कि उन्हें बिठाकर ऋषभ पंत को टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल भी मौका पा सकते हैं। अब तक भारत ने अक्षर पटेल और आर. अश्विन को स्पिन के कोटे के तहत टीम में रखा है।

team south africa

अब बात दक्षिण अफ्रीका की भी कर लेते हैं। टीम इंडिया की विपक्षी इस टीम में कैगिसो रबाडा, लुंगी नगिडी, एनरिक नॉर्किया जैसे तेज गेंदबाज उछाल वाली पिच पर मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। चाइनामैन बॉलर तबरेज शम्सी भी हैं। शम्सी ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 3 विकेट चटकाए थे। भारत के खिलाफ हालांकि शम्सी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 10 मैच खेले हैं। इन मैचों में 52.60 रन की औसत से 5 विकेट ही लिए थे। साउथ अफ्रीका के कैप्टन टेम्बा बावुमा भी फॉर्म में नहीं हैं। हालांकि, डिकॉक, रिले रोसो और नॉर्किया फॉर्म में हैं और भारतीय गेंदबाजों को इनके विकेट जल्दी निकालने होंगे। आज के मैच में भी टॉस बड़ी भूमिका अदा करेगा।