newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL: आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी में हो गई बड़ी गड़बड़, एक खिलाड़ी को खरीदा मुंबई ने और वो मिल गया दिल्ली को

बीते दिनों आईपीएल की नीलामी में बड़ी गड़बड़ी हो गई। ये गड़बड़ी नीलामी करा रहे चारु शर्मा से हुई। हुआ यूं कि नीलामी के दौरान ह्यू एडमीड्स बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद नीलामी कराने का जिम्मा चारू शर्मा को मिला। उन्होंने बाकी डेढ़ दिन नीलामी कराई।

बेंगलुरु। बीते दिनों आईपीएल की नीलामी में बड़ी गड़बड़ी हो गई। ये गड़बड़ी नीलामी करा रहे चारु शर्मा से हुई। हुआ यूं कि नीलामी के दौरान ह्यू एडमीड्स बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद नीलामी कराने का जिम्मा चारू शर्मा को मिला। उन्होंने बाकी डेढ़ दिन नीलामी कराई। चारू पहले से तैयार नहीं थे। उनसे इस वजह से बड़ी गलती हो गई। चारू ने क्रिकेटर खलील अहमद का नाम नीलामी के लिए पुकारा और आईपीएल की टीम्स बोली लगाने लगीं। मुंबई और दिल्ली के बीच खलील को लेकर बिडिंग हो रही थी। मुंबई इंडियंस ने सवा 5 करोड़ में खलील की बोली लगाई। चारू शायद ये देख नहीं सके और उन्होंने इसी कीमत पर खलील अहमद को दिल्ली कैपिटल्स को दे दिया।

चारू की इस गलती का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि चारू की गलती की वजह से खलील से मुंबई को हाथ धोना पड़ा। वीडियो में दिख रहा है कि खलील को लेने के लिए मुंबई और दिल्ली में होड़ लगी थी। मुंबई ने खलील पर सवा 5 करोड़ की बोली लगाई। इसके बाद चारू ने दिल्ली से पूछा कि क्या वो इस बोली को बढ़ाना चाहेंगे। दिल्ली की टीम ने बोली लगाने के लिए पैडल उठाया और फिर नीचे कर लिया। चारू ने यहीं कहना शुरू कर दिया कि दिल्ली ने खलील की बोली लगाई है।

ipl

वीडियो में आगे दिखता है कि दिल्ली की ओर से बोली न बढ़ाए जाने के बावजूद चारू शर्मा मुंबई टीम से पूछते हैं कि क्या वे खलील पर इससे आगे की बोली लगाना चाहेंगे, लेकिन मुंबई की ओर से मना कर दिया जाता है और खलील अहमद को दिल्ली के हवाले कर दिया जाता है। बहरहाल, गलतियां सभी से हो सकती हैं, लेकिन मुंबई को बोली लगाने के बाद भी खलील को हासिल न कर पाना जरूर साल रहा होगा। ये अभी पता नहीं चला है कि चारू से ऐसी गलती होने के बाद भी मुंबई की ओर से उसी वक्त कुछ क्यों नहीं कहा गया।