newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

AuStralian Cricketer Dean Jones: कल तक की IPL में कमेंट्री और फिर दिल का दौरा पड़ने से चली गई जान, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

AuStralian Cricketer Dean Jones: जब तक क्रिकेट के मैदान पर रहे अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते रहे और रिटायरमेंट के बाद अपनी कमेंट्री के लिए मशहूर हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस (AuStralian Cricketer Dean Jones Died) का निधन हो गया।

नई दिल्ली। जब तक क्रिकेट के मैदान पर रहे अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते रहे और रिटायरमेंट के बाद अपनी कमेंट्री के लिए मशहूर हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस (AuStralian Cricketer Dean Jones Died) का निधन हो गया। डीन जोंस ने मुंबई में आखिरी सांस ली। डीन जोंस स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम का हिस्सा थे और वो आईपीएल में कमेंट्री कर रहे थे। डीन जोंस की मौत की वजह दिल का दौरा है और वो महज 59 साल के थे। जोंस की मौत से पूरा क्रिकेट जगत शोक में है। मेलबर्न में जन्मे डीन जोंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 46.55 की औसत से 3631 रन बनाए। डीन जोंस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 216 था। जोंस ने 11 शतक ठोके और वो कप्तान एलेन बॉर्डर के पसंदीदा बल्लेबाजों में से एक थे। डीन जोंस (AuStralian Cricketer Dean Jones Died) ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 164 वनडे मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 6068 रन बनाए। जोंस ने वनडे में 7 शतक और 46 अर्धशतक लगाए। डीन जोंस का फर्स्ट क्लास करियर बेहतरीन रहा, उन्होंने 245 मैचों में 19,188 रन बनाए और उनका औसत 51 से ज्यादा का रहा। यही नहीं डीन जोंस ने 55 शतक ठोके। लिस्ट ए क्रिकेट में जोंस ने 10,936 रन बनाए। उन्होंने 19 शतक लगाए।

Dean Jones

डीन जोन्स की मौत की खबर से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जोन्स के निधन से काफी स्तब्ध हैं। कोहली ने लिखा,”डीन जोन्स के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। उनके परिवार और दोस्तों के लिए शक्ति और साहस की प्रार्थना करता हूं।


भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने डीन जोन्स के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शास्त्री ने ट्वीट किया, “एक सहयोगी और एक प्रिय मित्र डीन जोन्स को खोने की खबर वास्तव में चौंकाने वाली है। उनके परिवार के प्रति संवेदना और उनकी आत्मा को शांति मिले।”


भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी जोन्स के निधन पर दुख जाहिर किया। सहवाग ने लिखा, “डीन जोन्स के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। अभी भी इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है। वह मेरे पसंदीदा कमेंटटेटर्स में से एक थे। मेरी उनके साथ कई यादें जुड़ी थी। उनकी याद आएगी।”


कोहली के अलावा शिखर धवन ने भी जोन्स को लेकर शोक प्रकट किया।