newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Cricket : रोहित शर्मा को उप-कप्तान के पद से हटाना चाहते थे कोहली, दिया था ये प्रस्ताव, BCCI हुई नाराज!

Cricket : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अक्सर सुर्खियों में बने रहते है, कभी अपनी लाइफ तो कभी क्रिकेट में अपने बेबाक प्रदर्शन के जरिए विराट खबरों में बने रहते हैं। वहीं अब एक बार फिर विराट कोहली चर्चाओं में बने हुए हैं।

नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अक्सर सुर्खियों में बने रहते है, कभी अपनी लाइफ तो कभी क्रिकेट में अपने बेबाक प्रदर्शन के जरिए विराट खबरों में बने रहते हैं। वहीं अब एक बार फिर विराट कोहली चर्चाओं में बने हुए हैं। लेकिन इस बार उनकी सुर्खियों में छाने की वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि उनका एक फैसला है। दरअसल गुरुवार को विराट ने टी20 टीम की कप्तानी को विश्व कप के बाद छोड़ने का फैसला लिया है। इस बात की घोषणा होने से पहले ही उनके कप्तानी छोड़ने की खबर भी सामने आ चुकी थी। वहीं अब इस मामले में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक विराट कोहली ने चयन समिति के सामने रोहित शर्मा को उप कप्तान के पद से हटाने का प्रस्ताव रखा था।

virat rohit

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक कोहली चयन समिति के पास यह प्रस्ताव लेकर गए थे कि रोहित को वनडे में उप कप्तानी के पद से हटा दिया जाए। उस समय रोहित की उम्र को लेकर विराट कोहली ने कहा  कि रोहित 34 साल के हैं उन्हे उप कप्तान के पद से हटा देना चाहिए। वह चाहते थे कि वनडे टीम की उप कप्तानी लोकेश राहुल को सौंपी जाए जबकि टी-20 प्रारूप में यह जिम्मेदारी पंत के हाथ में रहे।

Virat Kohli Rohit Sharma

सूत्रों की मानें तो  बोर्ड को यह पसंद नहीं आया जिसका मानना है कि कोहली असल उत्तराधिकारी नहीं चाहते। वहीं अब कोहली के टी-20 की कप्तानी को छोड़ने के बाद यह जिम्मेदारी रोहित को मिलना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में पंत, राहुल और जसप्रीत बुमराह उप कप्तानी के दावेदार माने जा रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अगर आइपीएल खिताब जीत लेती है तो उसके कप्तान पंत सबसे बड़े दावेदार बन जाएंगे।