newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL 2021: कम नहीं हुआ है महेंद्र सिंह धोनी का दम, प्रैक्टिस सेशन में जड़े लंबे-लंबे छक्के, CSK ने जारी किया वीडियो

IPL 2021: अब महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। आईपीएस के 14 वें सेशन में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर से विजेता बनाने के लिए। इसकी को लेकर उनकी फ्रेंचाइजी के द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में धोनी अपने चिर-परिचित अंदाज में लंबे-लंब शॉट्स खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। लेकिन धोनी को बल्लेबाजी करने का लुत्फ आप आईपीएल के मैचों में जरूर उठा सकते हैं। इसको लेकर धोनी ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। जिनकी कप्तानी में टीम ने 3 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी हो तो उनके चाहनेवाले उनसे हेलीकॉप्टर शॉट की उम्मीद करते हैं। कोरोना की वजह से टी20 विश्व कप प्रतियोगिता के कार्यक्रम में हो रही देरी और लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। लेकिन आईपीएल में मैदान पर धोनी दिखेंगे इसकी गुंजाइश रह गई थी।

CSK dhoni

अब महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। आईपीएस के 14 वें सेशन में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर से विजेता बनाने के लिए। इसकी को लेकर उनकी फ्रेंचाइजी के द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में धोनी अपने चिर-परिचित अंदाज में लंबे-लंब शॉट्स खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)


चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जारी इस वीडियो में महेंद्र धोनी नेट्स में जमकर छक्के जड़ते हुए नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल के लिए तैयारी लंबे समय से कर रहे हैं। धोनी एक महीने से ज्यादा समय से चेन्नई में ट्रेनिंग कैंप में पहुंचकर लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं।

dhoni raina

आईपीएल का पिछला सेशन यूएई में खेला गया था जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पूरा खराब रहा। आईपीएल इतिहास का यह पहला मौका था जब सीएसके प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। आपको बता दें कि साल 2019 में हुए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था और इसके बाद 15 अगस्त 2020 को उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद यूएई में हुए आईपीएल 2020 में ही धोनी को मैदान पर देखा गया था।