नई दिल्ली। आईसीसी ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस दशक के कई अवार्डस की घोषणा की। आईसीसी का दशक का क्रिकेट भावना पुरस्कार (ICC Spirit of Cricket Award of the Decade) टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को मिला है। वहीं, विराट कोहली (Virat Kohli) आईसीसी द्वारा इस दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष वनडे क्रिकेटर (Best Men ODI Cricketer) चुने गए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली को आईसीसी ने इस दशक के सर गारफील्ड सोबर्स अवार्ड से नवाजा है। यह पुरस्कार हर फॉरमेंट में अपनी छाप छोड़ने वाले दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाता है।
सर गारफील्ड सोबर्स अवार्ड उस खिलाड़ी को दिया जाता है जिसने टेस्ट, वनडे और टी-20, तीनों प्रारूपों में अच्छा किया हो। कोहली ने इस रेस में हमवतन रविचंद्रन अश्विन, आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन जैसे खिलाड़ियों को पछाड़ा है। वहीं आईसीसी के इस दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष वनडे खिलाड़ी का अवार्ड भी कोहली के नाम रहा है। यहां कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी, श्रीलंका के कुमार संगकारा, लसिथ मलिंगा, भारत के ही रोहित शर्मा, आस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क को पीछे छोड़ा है।
?? MS DHONI wins the ICC Spirit of Cricket Award of the Decade ??
The former India captain was chosen by fans unanimously for his gesture of calling back England batsman Ian Bell after a bizarre run out in the Nottingham Test in 2011.#ICCAwards | #SpiritOfCricket pic.twitter.com/3eCpyyBXwu
— ICC (@ICC) December 28, 2020
कोहली हालांकि इस दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर के अवार्ड में आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ से रेस हार गए। कोहली के अलावा स्मिथ ने इस रेस में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, जोए रूट, न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को पीछे किया। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को आईसीसी ने इस दशक का सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर चुना है। राशिद ने टी-20 में तमाम देशों की लीगों में हिस्सा ले धूम मचाई तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी वह बेहद कामयाब रहे। रेस में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, आस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच, भारत के विराट कोहली, रोहित शर्मा, दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर, राशिद से पीछे रहे गए।
The incredible Virat Kohli wins the Sir Garfield Sobers Award for ICC Male Cricketer of the Decade ?
? Most runs in the #ICCAwards period: 20,396
? Most hundreds: 66
? Most fifties: 94
?️ Highest average among players with 70+ innings: 56.97
? 2011 @cricketworldcup champion pic.twitter.com/lw0wTNlzGi— ICC (@ICC) December 28, 2020
भारत को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान धोनी भी एक अवार्ड अपने नाम करने में सफल रहे हैं जो उन्हें उनकी खेल भावना दर्शाने के लिए दिया गया है। धोनी ने 2011 में इंग्लैंड दौरे पर ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में मेजबान टीम के बल्लेबाज इयान बेल को विवादित रन आउट के बाद वापस बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। आईसीसी ने इसके लिए धोनी को इस दशक का स्प्रिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड दिया है।
यहां देखें किसको कौन-सा अवॉर्ड मिला
?? STEVE SMITH is the ICC Men’s Test Cricketer of the Decade ??
? 7040 Test runs in the #ICCAwards period
?️ 65.79 average ➜ Highest in top 50
? 26 hundreds, 28 fiftiesUnique, relentless and unbelievably consistent ? pic.twitter.com/UlXvHaFbDz
— ICC (@ICC) December 28, 2020
?? RASHID KHAN is the ICC Men’s T20I Cricketer of the Decade ??
☝️ Highest wicket-taker in the #ICCAwards period ➜ 89
?️ 12.62 average ?
? Three four-wicket hauls, two five-forsWhat a story ❤️ pic.twitter.com/Y59Y6nCs98
— ICC (@ICC) December 28, 2020
The phenomenal Ellyse Perry wins the Rachael Heyhoe Flint Award for ICC Female Cricketer of the Decade ?
? 4349 international runs during the #ICCAwards period
☝️ 213 wickets
? Four-time @T20WorldCup champion
? @CricketWorldCup 2013 championA clean sweep for Perry ⭐ pic.twitter.com/yc9GjGBlFS
— ICC (@ICC) December 28, 2020
?? ELLYSE PERRY is the ICC Women’s ODI Cricketer of the Decade ??
? 2621 ODI runs in the #ICCAwards period
?️ 68.97 batting average ?
☝️ 98 wickets at 25.09
? ICC @CricketWorldCup 2013 championAn all-round genius! pic.twitter.com/0PGHbkrGMh
— ICC (@ICC) December 28, 2020