newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Virat Kohli: LPU एथलीट्स के लिए पोस्ट करना कोहली को पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे ट्रोल

Virat Kohli: कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘भारत को 10 और LPU की जरूरत है। एलपीयू के 11 छात्रों को शुभकामनाएं जो 2021 टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वास्तव में एक बड़ी उपलब्धि!”

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) जितने मैदान में हिट है, उतने ही पॉपुलैरिटी उनकी मैदान से बाहर भी देखने को मिलती है। वहीं सोशल मीडिया की बात करें तो कोहली की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ट्विटर हो या इंस्टाग्राम कोहली दुनियाभर में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ियों में से एक है। आए दिन कोहली युवाओं को प्रेरित करने के लिए सोशल मीडिया कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हालांकि इस बार विराट कोहली अपने पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।

दरअसल टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने इंस्टाग्राम पर टोक्यो ओलंपिक को लेकर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में कोहली एक बड़ी संख्या में ओलंपियन तैयार करने के लिए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) की प्रशंसा करते दिखे। कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘भारत को 10 और LPU की जरूरत है। एलपीयू के 11 छात्रों को शुभकामनाएं जो 2021 टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वास्तव में एक बड़ी उपलब्धि!”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

सोशल मीडिया पर लोगों ने की खिचाई

वहीं इस पोस्ट के बाद कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए।