newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CWG 2022 Day 4 India: महिला टीम ने लॉन बॉल में रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को मात देकर एक और मेडल किया पक्का

CWC 2022: महिला टीम में भारत की टीम में लवली चौबे, नयनमोनी सैकिया, पिंकी, और रुपा रानी टिर्की शामिल हैं। शुरुआत में टीम इंडिया 6-1 से पीछे चल रही थी लेकिन महिलाओं ने खेल में वापसी की और देश के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया। 

नई दिल्ली। बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अबतक शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मेडल हासिल कर लिए है। भारत ने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज जीता है। इसी के साथ अंक तालिका में भारत 6 पायदान पर पहुंचा गया है। वहीं चौथे दिन भी भारत के लिए काफी अहम होने वाला है। सोमवार को भारत की महिला लॉन बॉल टीम ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, पहली बार कॉमनवेल्थ खेलों में महिला लॉन बॉल टीम ने देश के लिए एक मेडल पक्का कर दिया है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को कड़े मुकाबले में 16-13 से शिकस्त दे दी है। जिसके बाद महिला टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है।

अब भारत फाइनल में गोल्ड पदक के लिए मैदान में उतरेगा। महिला टीम में भारत की टीम में लवली चौबे, नयनमोनी सैकिया, पिंकी, और रुपा रानी टिर्की शामिल हैं। शुरुआत में टीम इंडिया 6-1 से पीछे चल रही थी लेकिन महिलाओं ने खेल में वापसी की और देश के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया।

लोगों की प्रतिक्रिया-

वहीं महिला टीम के लॉन बॉल में इतिहास रचने पर सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ कर रहे है।