newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

1रूपए में गौतम गंभीर खिलाएंगे भरपेट खाना, शुरू की ईस्ट विनोद में तीसरी जन रसोई

third Jan kitchen: गौतम गंभीर के इस नेक काम पर उनके साथी क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि भूखे को खाना खिलाना पुण्य का काम है। इस तरह से आप लोगों का पेट भरते रहें। आपके हर काम को सैल्यूट। हरभजन सिंह के साथ ही कई लोगों ने गौतम गंभीर किस काम की तारीफ की है।

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर पहले अपने क्रिकेट करियर के दौरान दबंग खिलाड़ी की छवि को लेकर चर्चा में रहते थे। तो वहीं जब उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लिया तो वह अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीजेपी सांसद गौतम गंभीर की छवि साफ दिल वालों में की जाती है। शहीद परिवारों की सहायता हो या फिर कोरोना के मुश्किल दौर में लोगों की मदद सभी कामों में उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस बीच अब गरीब लोगों के लिए उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया है जिसके तहत उन्होंने लोगों को एक रुपए में भोजन उपलब्ध कराने की ठान ली है। गौतम गंभीर अपने संसदीय क्षेत्र पूर्व दिल्ली में पहले से ही रसोई चला रहे थे जहां एक रुपए में खाना मिलता था तो वहीं शुक्रवार को उन्होंने एक तीसरी जन रसोई की शुरुआत की है।


सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने जिस तीसरी रसोई की शुरुआत की है वह ईस्ट दिल्ली में विनोद नगर में है। यहां हर दिन 1 हजार लोगों को खाना खिलाया जाएगा। इससे पहले उन्होंने दिसंबर साल 2020 में गांधीनगर और फरवरी 2021 में न्यू अशोक नगर में और 1 जनवरी 2021 में जन रसोई की शुरुआत की थी।

गौतम गंभीर के इस नेक काम पर उनके साथी क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि भूखे को खाना खिलाना पुण्य का काम है। इस तरह से आप लोगों का पेट भरते रहें। आपके हर काम को सैल्यूट। हरभजन सिंह के साथ ही कई लोगों ने गौतम गंभीर किस काम की तारीफ की है।