newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Geeta Phogat on Wrestling Controversy: ‘उम्मीद की किरण जरूर जागी..’ खेल मंत्रालय द्वारा WFI को निलंबित किए जाने पर बोली गीता फोगाट

Geeta Phogat on Wrestling Controversy: गीता फोगाट ने खेल मंत्रालय के इस एक्शन पर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित किया, भले ही देर से पर एक उम्मीद की किरण ज़रूर जागी है की पहलवानों को इंसाफ़ मिलेगा!”

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ (Wrestling Federation of India) पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। खेल मंत्रालय ने रविवार को चाबुक चलाते हुए नए कुश्ती संघ को रद्द कर दिया है। इसके साथ मंत्रालय ने हाल ही में कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष बने संजय सिंह को भी सस्पेंड कर दिया है। अध्यक्ष बनने के बाद संजय सिंह द्वारा जो भी फैसले लिए गए है उन पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं खेल मंत्रालय द्वारा WFI को निलंबित किए जाने पर भारतीय महिला रेसलर गीता फोगाट की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। गीता फोगाट ने खेल मंत्रालय के इस एक्शन पर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित किया, भले ही देर से पर एक उम्मीद की किरण ज़रूर जागी है की पहलवानों को इंसाफ़ मिलेगा!”

मैं फ्लाइट में था, मुझे अभी तक कोई पत्र नहीं मिला- निलंबन पर बोले संजय सिंह

खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित किए जाने पर संजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं फ्लाइट में था। मुझे डिटेल नहीं पाता है, मुझे अभी तक कोई लेटर नहीं मिला है। वो लेटर लेने के बाद पहले मुझे पत्र को देखने दीजिए, उसके बाद ही मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा।”

बता दें कि 21 दिसंबर को ही भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव कराए गए थे। जिसमें भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह ने 40 वोट पाकर चुनाव जीता था। संजय सिंह का अध्यक्ष चुने जाने के बाद से लगातार विवाद बना हुआ था। इतना ही नहीं बृजभूषण सिंह के करीबी को WFI का नया अध्यक्ष बनने के बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

इसके अलावा पहलवान बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री लौटाने का ऐलान कर दिया। पुनिया ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी थी। जिसको उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर भी किया था। बता दें कि हाल ही में कुश्ती संघ ने जूनियर नेशनल शिप की घोषणा की थी। ये टूर्नामेंट 28 दिसंबर से उत्तर प्रदेश के गोंडा में शुरू होने वाला था। इसको लेकर साक्षी मलिक ने सवाल भी उठाए थे।