newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Ravi Shastri: रवि शास्त्री का आज जन्मदिन, सोशल मीडिया पर फैंस यूं दे रहे बधाई

Happy Birthday Ravi Shastri: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का आज जन्मदिन है। रवि शास्त्री 59 साल के हो गए हैं। रवि शास्त्री का जन्म 27 मई, 1962 को मुंबई में हुआ था।

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का आज जन्मदिन है। रवि शास्त्री 59 साल के हो गए हैं। रवि शास्त्री का जन्म 27 मई, 1962 को मुंबई में हुआ था। बता दें कि हरफनमौला क्रिकेटर रहे रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के लिए 80 टेस्ट मैच और 150 वनडे खेले। अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में रवि शास्त्री ने करीब 7000 रन बनाए और अपने नाम उन्होंने 280 विकेट भी किए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर शास्त्री के नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय हैं और जबकि विश्व के दूसरे खिलाड़ी हैं।

वहीं रवि शास्त्री के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बीसीसीआई ने ट्वीट कर बधाई दी।