newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में भारत का जलवा बरकरार, देश की झोली में अब तक गिरे 9 मेडल

Commonwealth Games 2022: अगर पूरी टेबल पर नजर डालें तो इन लिस्ट में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने 31 गोल्ड के साथ कुल 71 मेडलों पर कब्जा जमाया हुआ है। एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की झोली में सबसे ज्यादा 7 मेडल स्विमिंग ने डाले है। कुल मिलाकर 1 अगस्त तक 26 देशों ने मेडल (जीते) हासिल किए हैं।

नई दिल्ली। बीते शुक्रवार से शुरू हुए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 को चार दिन बीत चुके हैं। इन दिनों में कई इवेंट हमें देखने को मिले। भारत के लिए ये चारों ही दिन काफी शानदार रहे हैं। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पहले दिन की तरह ही अभी तक ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर बना हुआ है। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों का भी इस कार्यक्रम में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बीते दिन सोमवार 1 अगस्त को गेम्स के चौथा दिन जरूर था, लेकिन मेडल की नजर से भारत के लिए ये लगातार तीसरा दिन था जब मेडलों पर देश का नाम अंकित हुआ। बीते दिनों की तरह ही सोमवार को भी वेटलिफ्टिंग से भारत के लिए एक मेडल आया।

Commonwealth Games 2022

22वें राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन भारत को लॉन बॉल से सबसे पहले खुशखबरी मिली। महिला टीम ने इन खेलों में पहली बार फाइनल में अपनी जगह बनाई। इसके बाद जूडो में सुशीला देवी और फिर विजय यादव ने पदक हासिल कर भारत के नाम जुड़े पदकों की संख्या को बढ़ाया। हालांकि हॉकी में भारतीय पुरुष टीम ने जीत को हाथ से गंवा दिया लेकिन बैडमिंटन और टेबल टेनिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई। आखिरी में वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर ने पदक जीत कर भारत के दिन की समाप्ति की।

भारत की झोली में 9 मेडल

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की झोली में 9 मेडल आ चुके हैं। इन 9 मेडल में भारत के पास तीन गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज हैं। वेटलिफ्टिंग के साथ ही भारत को जूडो में दो पदक हासिल हुए हैं। ऐसे में अब सबकी नजर आज के पांचवे दिन पर है। आज कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन भारतीय एथलीट तैराकी, जिमनास्टिक, मुक्केबाजी, बैडमिंटन जैसे स्पर्धा में अपना जौहर दिखाएंगे।

Commonwealth Games 2022..

ऑस्ट्रेलिया के स्विमरों का जलवा कायम

अगर पूरी टेबल पर नजर डालें तो इन लिस्ट में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने 31 गोल्ड के साथ कुल 71 मेडलों पर कब्जा जमाया हुआ है। एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की झोली में सबसे ज्यादा 7 मेडल स्विमिंग ने डाले है। कुल मिलाकर 1 अगस्त तक 26 देशों ने मेडल (जीते) हासिल किए हैं। वहीं, अब तक कुल 276 मेडल अभी तक बांटे जा चुके हैं।