newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

काजल राघवानी को छोड़ किसके साथ रोमांस कर रहे हैं खेसारी लाल यादव? बेकाबू कर देगा एक्टर का ये रोमांटिक वीडियो

Khesari Lal Yadav Romantic Video: खेसारी लाल यादव ने बेहद कम समय में अपना एक बड़ा मुकाम बना लिया है। उनका हर गाना आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग हो जाता है। फिर चाहे ”सज के संवर के हो” या ”ठीक है” ये गाने नेटिजन्स की जुबान पर छाये हुए हैं। अब इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव का एक और गाना है जो इन दिनों एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है।

नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का ट्रेंडिंग सुपरस्टार कहा जाता है। उनका कोई भी गाना हो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। खेसारी लाल यादव ने बेहद कम समय में अपना एक बड़ा मुकाम बना लिया है। उनका हर गाना आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग हो जाता है। फिर चाहे ”सज के संवर के हो” या ”ठीक है” ये गाने नेटिजन्स की जुबान पर छाये हुए हैं। अब इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव का एक और गाना है जो इन दिनों एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। चलिए बताते हैं इसक बारे में विस्तार से।

खेसारी का रोमांस:

भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है लेकिन इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर कोमल सिंह के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। अरे लेकिन घबराइए नहीं क्योंकि ये खेसारी लाल यादव के सुपरहिट गाने ”दिहला दरदिया दुनो तरफ” का वीडियो है। बता दें कि ये गाना साल 2023 में आया था जो एक बार फिर से यूपी-बिहार में धूम मचा रहा है।

गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव कोमल सिंह संग जोरदार रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। आलिशान लोकेशन और लैविश बेडरूम में खेसारी कोमल संग प्यार करते नजर आते हैं। वीडियो में सफ़ेद आउटफिट में खेसारी बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। वहीं हॉटनेस के मामले में कोमल ने भी कई अभिनेत्रियों का पछाड़ दिया है। कोमल और खेसारी इस गाने के वीडियो में एक-दूसरे से लिपटकर बेहद बोल्ड रोमांस करते नजर आते हैं।

”दिहला दरदिया दुनो तरफ” गाने को खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं। जबकि गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 96 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।