newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

India-South Africa One Day Match: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच आज, वांडरर्स में रनों की बौछार की उम्मीद

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज जोहानिसबर्ग में पहला वनडे मैच है। वर्ल्ड कप के बाद भारत की टीम पहला वनडे मैच खेलेगी। वर्ल्ड कप में वनडे फॉर्मेट ही होता है और उसमें भारत ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने सभी लीग मैच जीते थे। भारत ने वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को भी हराया था।

जोहानिसबर्ग। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज जोहानिसबर्ग में पहला वनडे मैच है। वर्ल्ड कप के बाद भारत की टीम पहला वनडे मैच खेलेगी। वर्ल्ड कप में वनडे फॉर्मेट ही होता है और उसमें भारत ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने सभी लीग मैच जीते थे। फाइनल में भारतीय टीम चमक नहीं सकी थी। उसे ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया था। दक्षिण अफ्रीका को भी वर्ल्ड कप में भारत ने हराया था। ऐसे में सबकी नजर इस पर है कि आज के मैच में भारत एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में ही हरा पाता है या नहीं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस सीरीज का पहला वनडे मैच आज भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। इस दौरान जोहानिसबर्ग का मौसम कैसा रहेगा, ये भी आपको बता देते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के मौसम विभाग के मुताबिक जोहानिसबर्ग में आज बारिश के आसार कम ही हैं। सिर्फ 2 से 5 फीसदी बारिश की संभावना जताने का मतलब यही है कि अगर बादल घिरे, तो कुछ देर ही बूंदें गिर सकती हैं और इसका मैच पर कोई असर नहीं होगा। जोहानिसबर्ग में आज का तापमान 20 से 28 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। यहां मुकाबला स्थानीय समय के मुताबिक दिन में हो रहा है। ऐसे में ओस भी मैदान पर नहीं दिखने जा रही है।

 

अब बात दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में हुए क्रिकेट की भी करनी जरूरी है। जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम को रन के लिए पहचाना जाता है। यहां कई बार टीमों ने 300 रन का आंकड़ा पार किया है। जबकि, 3 बार 400 से ज्यादा रन बने हैं। माना जा रहा है कि आज भी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच में वांडरर्स में रनों की बौछार देखने को मिलेगी। हालांकि, यहां भारत का जीत का आंकड़ा कमजोर रहा है। भारत ने जोहानिसबर्ग में अब तक 8 मैच खेले हैं और 3 में ही जीत सका है। जबकि, दक्षिण अफ्रीका ने यहां 40 वनडे मैच खेले और 30 जीते हैं। अब देखना ये है कि जोहानिसबर्ग में अपने 9वें वनडे मैच में भारत का प्रदर्शन कैसा रहता है।