newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ipl mega auction: आईपीएल के पहले दिन की नीलामी में टीमों ने खर्च की बड़ी रकम, जानिए अब किसके पास कितना पैसा बचा

आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी आज भी जारी रहेगी। शनिवार को पहले दिन हुई नीलामी में 10 टीमों ने 74 खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल किया। इनमें से 7 खिलाड़ी 10 करोड़ से ज्यादा की कीमत पर खरीदे गए।

बेंगलुरु। आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी आज भी जारी रहेगी। शनिवार को पहले दिन हुई नीलामी में 10 टीमों ने 74 खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल किया। इनमें से 7 खिलाड़ी 10 करोड़ से ज्यादा की कीमत पर खरीदे गए। तो आइए आपको बताते हैं कि टीमों ने खिलाड़ियों को खरीदने में कितना खर्च किया और अब उनके पास कितने रुपए बचे हुए हैं। बात सबसे पहले चेन्नई सुपकिंग्स की करते हैं। इस टीम ने 27.55 करोड़ की लागत से 8 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ी खरीदे। अब इस टीम के पास 20.45 करोड़ रुपए बचे। नई टीम लखनऊ सुपजाएंट्स ने सबसे ज्यादा 52.10 करोड़ रुपए की रकम नीलामी में लगाई और 7 भारतीयों के अलावा 4 विदेशी खिलाड़ी खरीदे।

suhana khan..

राजस्थान रॉयल्स की बात करें, तो इस टीम ने पहले दिन 49.85 करोड़ की बोली लगाई और 8 भारतीय और 3 विदेशी खिलाड़ियों को हासिल किया। टीम के पास अब भी 12.15 करोड़ रुपए बचे हैं। नई टीम गुजरात टाइटंस ने 33.15 करोड़ की रकम लगाई और 6 भारतीयों समेत 10 खिलाड़ी लिए। अब इस टीम के पास 18.85 करोड़ की रकम बची है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास सवा 9 करोड़ की रकम है और उसने पहले दिन 47.75 करोड़ की लागत से 7 भारतीय और 4 विदेशी खिलाड़ी खरीद लिए थे। बात करें कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर की, तो इस टीम ने 35.35 करोड़ की रकम से 6 भारतीय समेत 9 खिलाड़ी खरीदे। टीम के पास 12.65 करोड़ की रकम अभी है।

suhana...

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले दिन की आईपीएल नीलामी में 31 करोड़ खर्च कर 9 भारतीय समेत 13 खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल किया। उसके पास बकाया रकम 16.50 करोड़ है। मुंबई इंडियंस ने 18.55 करोड़ की लागत से 6 भारतीय समेत 8 खिलाड़ी उठाए। उसके पास बकाया रकम 29.45 करोड़ की है। पंजाब किंग्स ने 43.35 करोड़ की लागत से 9 भारतीय समेत 11 खिलाड़ी खरीदे हैं। उसके पास अभी बोली लगाने के लिए 28.65 करोड़ की बड़ी राशि है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 47.65 करोड़ की लागत से 11 भारतीय समेत 13 खिलाड़ी जोड़े हैं। उसके पास बोली लगाने के लिए अभी 20.35 करोड़ है।