newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Cricket: कैंसर से जंग हार गए भुवनेश्वर कुमार के पिता किरन पाल सिंह, निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Cricket: 2015 में भुवनेश्वर कुमार के पिता को जान से मारने की धमकी मिली थी। उस वक्त भुवनेश्वर कुमार श्रीलंका दौरे पर थे। ये धमकी जमीन के सौदे को लेकर दी गई थी। इसके बाद मेरठ के डीआईजी ने भुवनेश्वर के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई थी।

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए एक बेहद सदम वाली खबर आई है। दरअसल गुरुवार को उनके पिता का निधन हो गया। भुवनेश्वर कुमार के पिता किरनपाल सिंह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। भुवनेश्वर के पिता ने मेरठ में अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। भुवी पिछले कुछ समय से अपने घर पर ही थे और पिता की देखभाल कर रहे थे। भुवनेश्वर कुमार के पिता यूपी पुलिस में कार्यरत थे। भुवनेश्वर के पिता किरनपाल सिंह को कैंसर था। उनका इलाज दिल्ली के एम्स और नोएडा के अस्पताल में भी चल रहा था। यही नहीं विदेशी डॉक्टर भी उनका इलाज कर रहे थे।

Bhuwneshwar Kumar

दिल्ली और नोएडा में उनकी कीमो थेरेपी पूरी हो गई थी। जिसके बाद वह खुद को ठीक महसूस कर रहे थे। लेकिन दो सप्ताह पहले उनकी हालत फिर खराब हो गई थी। उन्हें गंगानगर स्थित पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत स्थिर रहने के कुछ दिन बाद मुजफ्फरनगर क्षेत्र के मसूरी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। लीवर की बीमारी के कारण उन्हें पीलिया और अन्य कई बीमारी ने चपेट में ले लिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था।

अब भुवी और उनकी मां इंद्रेश देवी और बहन रेखा पिता की देखरेख कर रहीं थीं। भुवनेश्वर कुमार घर पर ही पिता की सेवा कर रहे थे। बताया गया कि घर पर इंग्लैंड के डॉक्टरों के निर्देशन में इलाज जारी रहा। बीते दिनों गंभीर हालत में होने के बावजूद भी किरनपाल ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए भुवी को वोट देने की अपील की थी भुवी सर्वाधिक वोट पाकर प्लेयर ऑफ द मंथ चुने भी गए थे। इससे वो बहुत खुश हुए थे।

Bhuwneshwar Kumar

बता दें साल 2015 में भुवनेश्वर कुमार के पिता को जान से मारने की धमकी मिली थी। उस वक्त भुवनेश्वर कुमार श्रीलंका दौरे पर थे। ये धमकी जमीन के सौदे को लेकर दी गई थी। इसके बाद मेरठ के डीआईजी ने भुवनेश्वर के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई थी।