newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL 2022: धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, अब रविंद्र जडेजा संभालेंगे टीम की कमान

IPL 2022: हालांकि एमएस धोनी खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़े रहेंगे। आपको ये भी बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले रविंद्र जडेजा सीएसके द्वारा रिटेन किए सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) यानी आईपीएल का 15वां सीजन शनिवार 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। लेकिन आईपीएल के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ये खबर चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर आई है। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी। इसको लेकर पहले से कयास लगाए जा रहे थे जिस पर अब मुहर लग गई है, लेकिन अचानक आईपीएल के शुरू होने से पहले धोनी के इस फैसले ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। मगर सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि अब उनकी जगह रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालेंगे। इसकी जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स नेऑफिशियल अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी है। हालांकि एमएस धोनी खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

वहीं धोनी की बात करें, तो वह 2012 से चेन्नई की टीम खेल रहे है। उनकी बदौलत टीम 9 बार फाइनल मुकाबले खेल चुकी है। इसके अलावा टीम 4 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। वह सबसे सफल कप्तानों में से एक है। आईपीएल 2021 की ट्राफी भी धोनी की अगुवाई वाली टीम ने फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर अपने नाम की थी।

dhoni

इससे पहले सुरेश रैना ने बताया था कि एमएस धोनी के बाद चेन्नई टीम की कमान किसे सौंपी जा सकती है। जिनमें से एक नाम रविंद्र जडेजा का भी था। बता दें कि सुरेश रैना खुद चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर चुके है। इसके अलावा भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी अपनी राय रखते हुए जडेजा को चेन्नई की कमान संभालने की बात कही थी। आपको ये भी बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले रविंद्र जडेजा सीएसके द्वारा रिटेन किए सबसे महंगे खिलाड़ी थे। चेन्नई ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।