नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में भारत के नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। नीरज का परिवार अपने लाल के इस प्रदर्शन पर काफी खुश है। नीरज चोपड़ा के पिता ने इस जीत पर कहा कि, “गोल्ड मेडल जीतने पर हमें अपने बेटे पर गर्व है। हमारे इलाके में खेल की सुविधाओं का अभाव है। वह अपने खेल के लिए घर से 15-16 किलोमीटर दूर जाता था।” वहीं इस जीत पर नीरज की मां ने कहा कि, उन्होंने अपने बेटे से दो दिन पहले बात की थी, और उन्हें अपने खेल के लिए प्रोत्साहित किया था। बेटे नीरज की जीत पर उनकी मां काफी खुश हैं। आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा की जीत पर देशभर से लोग बधाई संदेश तो दे ही रहे हैं, लेकिन इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी नीरज की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं, और पीएम मोदी की भी तारीफ की जा रही है।
ट्विटर पर पाकिस्तान के एक यूजर ने लिखा कि, गोल्ड मेडल की मांग करना आसान है, लेकिन इसके लिए तैयारी आसान नहीं है। यही कारण है कि नीरज आज शीर्ष पर हैं, फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से पहले हमें अपने एथलीट का नाम भी नहीं पता था।
Demanding Gold is easy, But preparing for Gold isn’t.
This is why Neeraj stand at the top, we didn’t even know the name of our athlete before he qualified for the final. https://t.co/CjGa1ec4ex
— S A A D ?? (@SaadSays22_) August 7, 2021
Its really great to see many pakistanis praising our pm @narendramodi for arranging best infrastructure for our athletes to train ?? ?? https://t.co/MyJefLgdRW
— Aravind (@stranger2898) August 7, 2021
This is how Olympic Gold medalists are made! Neeraj trained in Europe, and has a German coach!
Alas, here we don’t even provide the likes of Arshad the basic modern training facilities! https://t.co/wFFyO2WMay
— A-sad (@asti411) August 7, 2021
वहीं एक यूजर ने पाकिस्तान और भारत की ओलंपिक तैयारियों पर ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत अपनी तैयारियों पर जो ध्यान देता है वो पाकिस्तान में नहीं दिखता।
बता दें कि नीरज चोपड़ा की इस जीत पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई संदेश दिए हैं। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीरज की इस जीत पर कहा कि, टोक्यो में हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया और भाले वाला लठ गाड़ दिया। अपेक्षा के अनुरूप हमें गोल्ड मिला। उन्होंने कहा कि, जिस प्रकार से आज हमने प्रत्यक्ष मैच देखा, ये बहुत खुशी का पल है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है, देश के लिए उपलब्धि है, हरियाणा के लिए उपलब्धि है। उन्हें 6 करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, नौकरी में भी हमारी ऑफर रहेगी कि पंचकूला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एथलेटिक्स बनाएंगे और उसमें उसे(नीरज चोपड़ा) हेड बनाएंगे।
देखिए पड़ोसी देश से नीरज की जीत पर क्या ट्वीट किए गए..
Congratulations to all Indian’s ?? from Pakistan ??. The way #NeerajChopra played , He surely deserve the Gold medal ? in #JavelinThrow ? pic.twitter.com/SKO5USMPiu
— کاشف علی معاویہ (@kashif264460) August 7, 2021
Congratulations to all Indian’s ?? from Pakistan ??. The way #NeerajChopra played , He surely deserve the Gold medal ? in #JavelinThrow ? pic.twitter.com/SKO5USMPiu
— کاشف علی معاویہ (@kashif264460) August 7, 2021
INDIA won the Gold medal in Tokyo Olympics games! ???
well played Pakistan ??❤️#ArshadNadeem pic.twitter.com/Pxr5U650Wp— Ahmed. (@Ahmed_ali092) August 7, 2021
Commentator in the #javelinthrow finals
” it’s surprising #NeerajChopra & #ArshadNadeem are not playing cricket as fast bowlers… despite being from India & Pakistan”
?? pic.twitter.com/vFtP5bRrG0— sparmigo (@sparmigosports) August 7, 2021