नई दिल्ली। भारत ने वेल्स के साथ खेले गए मैच में ने 4-1 से जीत दर्ज कर ली है। मैच की पूरी जानकारी कुछ इस प्रकार है कि पहले क्वार्टर में दोनों टीमों का स्कोरलाइन 0-0 रहा। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने विरोधी टीम वेल्स पर एक गोल दाग दिया और बैक टू बैक 2 गोल करने में भारतीय टीम कामयाब रही। ये दोनों ही गोल डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने किए। इसके बाद बारी आई तीसरे क्वार्टर की तो उस दौरान भी टीम द्वारा एक गोल दागा गया। इस बार भी डिफेंडर हरमनप्रीत ने ही किया। जानकारी के लिए बता दें कि इस कॉमनवेल्थ में हरमनप्रीत ने अब तक 4 मैचों में 9 गोल दाग दिए हैं। इस मैच में भारत की तरफ से चौथा गोल गुरजंत सिंह ने किया। ये गोल चौथे क्वार्टर में आया।
GOAL! It’s the fourth goal for #MenInBlue‘s highly organised and concentrated gameplay.
IND 4:0 WAL#IndiaKaGame #HockeyIndia #B2022 #Birmingham2022 @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/inQv7zxASg
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 4, 2022
मैच के अंतिम पढ़ाव में वेल्स की टीम भी एक गोल लगाने में कामयाब रही। इस मैच के बाद अब भारतीय टीम का सेमीफाइन में पहुंचना लगभग तय हो गया है। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने कनाडा को 15-0 से नहीं हराया तो भारत अपने पूल को टॉप कर जाएगा। ये भारत का बर्मिंघम में चल रहे 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स का आखिरी मैच था। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। ऐसा 5वीं बार है जब भारतीय टीम कॉमनवेल्थ गेस्स के सेमीफाइनल में पहुंची है।
One Spirit, One Team, One Win! ?
IND 4:1 WAL#IndiaKaGame #HockeyIndia #B2022 #Birmingham2022 @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/lyJuiy9i5r
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 4, 2022