newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारत की एक और बेटी प्रिया मलिक ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती में लहराया परचम, स्वर्ण पदक जीत रच दिया इतिहास

विश्व कैडेट चैंपियनशिप में भारत को बड़ी सफलता मिली है। देश की बेटी प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित की जा रही इस चैंपियनशिप में महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

नई दिल्ली। विश्व कैडेट चैंपियनशिप में भारत को बड़ी सफलता मिली है। देश की बेटी प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित की जा रही इस चैंपियनशिप में महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने इस चैंपियनशिप में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से हराया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

priya malik3

साल 2019 में प्रिया ने पुणे में खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा साल 2020 में हुए राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण जीता था।

संदीप सिंह ने दी बधाई

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने प्रिया की उस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “महिला कुश्ती खिलाड़ी प्रिया मलिक, हरियाणा की बेटी को हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई।”