newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CWG 2022: भारत की बेटी प्रियंका गोस्वामी का कॉमनवेल्थ में बजा डंका, सिल्वर जीतकर बढ़ाया देश का मान, हर कोई कर रहा सलाम

CWG 2022: अब इसी बीच खबर आई है कि प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक में रजत पदक जीता, जिसमें उनका पीबी 43: 38.82 . देखा गया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा हिंदुस्तान उनका मुरीद हो चुका है। हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग चुका है। हर कोई उन पर नाज कर रहा है।

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स में अगर किसी भी खिलाड़ी का डंका बज रहा है, तो बतौर भारतीय आपको ये जानकर खुशी होगी कि वो भारतीय खिलाड़ी ही हैं। जी हां… कभी कोई खिलाड़ी किसी खेल में गोल्ड लाकर भारत का मान बढ़ा रहे हैं, तो कोई सिल्वर लाकर भारत को गर्वांन्वित कर रहे हैं, तो कोई रजत पदक लाकर भारत का मस्तक ऊंचा कर रहे हैं। आज दुनिया के किसी भी खिलाड़ी से आप हिंदुस्तानी खिलाड़ियों की प्रतिभा के बारे में पूछ लीजिए। वो आपको सहज ही बता देगा कि हिंदुस्तानी खिलाड़ियों में कितना माद्दा है और इसका ताजा नमूना कॉमनवेल्थ में पूरी दुनिया देख भी रही है। खेल चाहे कोई-सा भी हो, डंका सिर्फ और सिर्फ हिंदुस्तानी खिलाड़ियों का ही बज रहा है।

अब इसी बीच खबर आई है कि प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक में रजत पदक जीता, जिसमें उनका पीबी 43: 38.82 . देखा गया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा हिंदुस्तान उनका मुरीद हो चुका है। हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग चुका है। हर कोई उन पर नाज कर रहा है। बता दें कि प्रियंका ने वैश्रिक पटल पर हिंदुस्तानी झंडे को बुलंद किया है। इससे पहले भी कई खिलाड़ी कभी गोल्ड लाकर तो कभी सिल्वर लाकर भारत का मान बढ़ा चुके हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका गोस्वामी ने इस जीत के साथ ही इतिहास भी रच दिया है। वे कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल लाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं हैं। इससे पहले प्रियंका ने टोक्यो ओलंपिक में भी भारत की नुमाइंदगी की थी। जिसमें वे 17वें स्थान पर रहीं थीं, लेकिन इस बार उन्होंने मेडल जीतने साथ-साथ इतिहास भी रच दिया है। प्रियंका गोस्वामी ने 1:28.45 की रिकॉर्ड टाइमिंग के साथ टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया था।  मुजफ्फरनगर की इस एथलीट ने पहली बार किसी बड़े अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मेडल जीता है।