newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बुरी खबर, ‘Shooter Dadi’ के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का निधन, सोशल मीडिया पर छाई शोक की लहर

Chandro Tomar passes away:देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार जारी है। हर दिन कोरोना के नए मामलों के साथ-साथ मौतों का भी आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं इस महामारी के चलते एक के बाद एक कई मशहूर हस्तियों को हमसे छीन रहा है। इसी कड़ी में एक और मशहूर शख्सियत को कोरोना ने हम से छीन लिया है।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार जारी है। हर दिन कोरोना के नए मामलों के साथ-साथ मौतों का भी आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं इस महामारी के चलते एक के बाद एक कई मशहूर हस्तियों को हमसे छीन रहा है। इसी कड़ी में एक और मशहूर शख्सियत को कोरोना ने हम से छीन लिया है। दरअसल शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर (Chandro Tomar) की कोरोनावायरस (Coronavirus) से निधन हो गया है।

Chandro Tomar

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चंद्रो तोमर का आखिरी ट्वीट-

शूटर दादी के निधन से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोगों  उनके निधन पर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।