newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IND vs SL Asia Cup 2022: पाकिस्तान के बाद अब श्रीलंका से भी हारी टीम इंडिया, भारतीय प्रशंसक हुए निराश

IND vs SL: यदि भारतीय टीम को फाइनल का टिकट पक्का करना है तो इस मैच को जीतना जरूरी होगा। दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम अब सही खेल का प्रदर्शन कर रही है।

नई दिल्ली।

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 के मुकाबले में पहले पाकिस्तान और अब श्रीलंका से करारी शिकस्त झेलने के बाद भारतीय टीम के एशिया कप के फाइनल में पहुंचने की राह दुष्कर हो चुकी है और अब सबकुछ आगामी बुधवार को होने जा रहे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मुकाबले में कौन विजयी घोषित होता है? इस पर निर्भर करेगा। आगामी बुधवार को पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच मुकाबला कैसा रहता है। यह देखने वाली बात होगी। वहीं, अगर भारत-श्रीलंका के मुकाबले की बात करें, तो यह कहने में कोई दो मत नहीं होना चाहिए कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों की बल्लेबाजी हो या गेंदबादी… दोनों ही शानदार रही…टॉस जीतने के बाद श्रीलंकाई टीम ने भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी करने आए रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से जौहर दिखाते हुए अपनी झोली रन बटोरे। भारतीय टीम की तरफ से रोहित के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इस तरह से भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ 173 रनों का स्कोर खड़ा किया। आइए , आपको आगे पूरे मैच के बारे  में विस्तार से बताते हैं।

श्रीलंका चौथा विकेट गिरा

भारतीय टीम ने मैच में वापसी की है. चहल ने भारत को एक और सफलता दिलाई है. कुसल मेंडिस इस स्पिनर की बॉल पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए हैं. मेंडिस ने रिव्यू लिया लेकिन वह बेकार गया. श्रीलंका का स्कोर 14.3 ओवर के बाद चार विकेट पर 113 रन है. दासुन शनाका और भानुका राजपक्षे क्रीज पर हैं.

श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा

दनुष्का गुणातिलक की पारी का अंत हो गया है. गुणातिलक को रविचंद्रन अश्विन ने केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया.

भारत ने श्रीलंका के दो विकेट चटकाकर पवेलियन भेज दिया है

श्रीलंका का दूसरा विकेट गिर गया है. चरित असलंका को चहल ने सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया. असलंका ने तीन बॉल का सामना किया और वह खाता भी नहीं खोल पाए. 12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 98 रन है. कुसल मेंडिस 46 और दनुष्का गुणातिलक 0 रन बनाकर खेल रहे हैं.

भारत ने चटकाया निसंका का विकेट

श्रीलंका के खिलाफ भारत को पहला विकेट मिला है। युजवेंद्र चहल ने निसांका को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया है। निसांका ने भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए अपनी झोली में 52 रन बटोरे हैं। उधर, श्रीलंका का कुल स्कोर 97 रन हो चुका है।

निसंका ने मुकम्मल किया 50 का आंकड़ा

भारतीय टीम को विकेट की अब भी तलाश है। 10 ओवर का खेल हो चुका है लेकिन भारतीय गेंदबाजों की किस्मत रूठी हुई है। श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 89 रन है। पथुम निसंका 50 और कुसल मेंडिस 39 रन पर खेल रहे हैं। निसंका ने 50 रन पूरा करने के लिए 34 गेंदें लीं।

श्रीलंका की धाकड़ पकड़

श्रीलंकाई बैटर्स की तूफानी बल्लेबाजी जारी है. 6 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 57 रन है. पथुम निसंका 33 और कुसल मेंडिस 24 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारतीय टीम को अब विकेट्स की सख्त दरकार है नहीं तो मैच उसके हाथों से निकल जाएगा.

श्रीलंका ने पार किया 50 रनों का आंकड़ा

श्रीलंका ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। क्रिज पर निसांका और मेडिस टिके हुए हैं। 50 रनों के आंकड़े को पार करने के लिए निसांका ने 33 तो मेडिस ने 24 रनों का योगदान दिया है।

श्रीलंका की शुरू हुई बैटिंग 

भारत के खिलाफ श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस और पथुम निसांका ओपनिंग करने आए हैं। दोनों ने अपनी टीम को एक सधी हुई शुरुआत दिलवाई है। शुरुआती चार ओवर में श्रीलंका ने बिना विकेट खोए 27 रन बनाए हैं।

टीम इंडिया ने बनाए 173 रन- 6 सितंबर- 09.33 pm 

कप्तान रोहित शर्मा की 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत श्रीलंका के सामने 174 रनों का लक्ष्य दिया है। रोहित शर्मा के अलावा कोई खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया।


पंत का भी नहीं चला पंच- 6 सितंबर- 09.20 pm 

पंत भी मैच के अहम मोड़ पर आउट हो गए हैं। पंत ने आज 17 रन बनाए। अभी क्रीज पर अश्विन और भुवी मौजूद हैं।

हुड्डा 3 रन पर आउट- 6 सितंबर- 09.18 pm 

दीपक हुड्डा को आज रन बनाने का आज अच्छा मौका था लेकिन वो आज भी कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र 3 रन पर अपना विकेट खो बैठे।

हार्दक पांड्या आउट- 6 सितंबर- 09.09 pm 

हार्दिका पांड्या भी आज के मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 13 गेंदों पर 17 रन बनाए।

सूर्य कुमार यादव हुए आउट- 6 सितंबर- 08.52 pm 

सूर्यकुमार यादव 29 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हो गए हैं। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने भारत को 119 रन पर चौथा झटका दे दिया है।


रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी- 6 सितंबर- 08.41 pm 

कोहली और केएल राहुल के आउट होने के बाद एक कप्तानी पारी खेली। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए 41 गेंदों पर 72 रनों की दमदार पारी खेली।


कोहली गोल्डन डक का शिकार- 6 सितंबर- 07.52

राहुल के आउट होने के बाद भारत को दूसरा झटका भी लग गया है। इस बार एक बार फिर से विराट कोहली डक का शिकार हो गए हैं। दिलशान मधुशंका ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर भारत को 13 रन पर दूसरा झटका दे दिया है।


केएल राहुल फिर फ्लॉप- 6 सितंबर- 07.45 pm 

भारतीय टीम को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा है। केएल राहुल 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए हैं। महेश तीक्षणा ने अपने पहले तीन ओवर में ही भारत को पहला झटका दे दिया है।


श्रीलंका ने जीता टॉस- 6 अगस्त- 07.03 pm

श्रीलंका की टीम के कप्तान दसुन सनाका ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है।

भारतीय टीम का स्क्वॉड  

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, आवेश खान, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन

श्रीलंकाई टीम का स्क्वॉड

दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, एशेन बंदारा, धनंजय डिसिल्वा, वनिंदु हसरंगा, महीशा तीक्ष्णा, जेफरी वैंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, मथीश पथिराना, दिनेश चांदिमल, नुवानिदु फर्नान्डो, अशिथ फर्नान्डो, प्रमोद मदुशन, नुवान तुसारा