newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Thomas Cup Badminton: बैडमिंटन में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, भारत ने पहली बार जीता थॉमस कप

Thomas Cup Badminton: नॉकआउट चरण में इंडोनेशिया ने जहां चीन और जापान को मात दी है, तो पांच बार के पूर्व चैंपियन मलेशिया और 2016 के विजेता डेनमार्क को भारत ने हराया है। भारत के स्टार पुरुष खिलाड़ियों किदांबी श्रीकांत और एसएस प्रणय ने ये जिम्मेदारी संभाली हुई है और अब तक अपने सभी पांच मुकाबले जीते हैं।

नई दिल्ली। खेल जगत से इस वक्त बड़ी और दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि बैडमिंटन में टीम इंडिया ने पहली बार थॉमस कप जीता है। भारत ने ऐसा करके इतिहास रच दिया है। टीम ने पहली बार फाइनल खिताब में गोल्ड मेडल खिताब जीता है। टीम इंडिया ने फाइनल में इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले मैच में लक्ष्य सेन ने एंथोनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से हराया है। दूसरा मुकाबला डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 18-21, 23-21, 21-19 से जीत लिया. तीसरा मैच सिंगल्स का रहा, जिसमें किदांबी श्रीकांत ने जोनातन क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से शिकस्त दी। ध्यान रहे कि भारतीय टीम ने मलेशिया और डेनमार्क जैसी टीम को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। भारतीय बैडमिंटन में टीम इंडिया द्वारा हासिल की गई इस सफलता से भारतीय दर्शक उत्साहित है।

आपको बता दें कि आज बैंकॉक के इम्पैक्ट एरिना में थॉमस कप बैडमिंटन 2022 का फाइनल खेला जा रहा था। इस खिताबी मुकाबले में इंडिया और डिफेंडिंग चैम्पियन इंडोनेशिया की टीमें एक दूसरे के खिलाफ आमने-सामने थें। पहला मैच लक्ष्य सेन और एंथोनी सिनिसुका के बीच खेला गया। पहले मैच में लक्ष्य सेन ने एंथोनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से हराया है।दूसरा मुकाबला डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 18-21, 23-21, 21-19 से अपने नाम कर लिया। वहीं, तीसरा मुकाबला सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत और जोनातन क्रिस्टी के बीच चल रहा है। ऐसा पहली बार है जब भारतीय टीम ने मलेशिया और डेनमार्क जैसी टीम को हराकर पहली बार फाइनल में अपने लिए जगह बनाई है, ऐसे में टीम का आत्मविश्वास भी काफी मजबूत है। टीम के पास पहला खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका था।

Thomas Cup Badminton..

दूसरा मैच सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता

दूसरा मैच डबल्स में खेला गया, जिसमें भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला केविन संजाया और मोहम्मद अहसान की जोड़ी से हुआ। काफी रोमांचक रहे इस मैच में पहला सेट इंडोनेशियन जोड़ी ने 21-18 से जीता। जबकि दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने बाजी को पलटते हुए 23-21 से सेट जीतकर मैच बराबर किया। इसके बाद तीसरा सेट भी भारतीय जोड़ी के पक्ष में रहा और 21-19 के अंतर से उन्होंने इसे जीत लिया। इसी के भारत ने मैच में 2-0 की बढ़त बनाई।

पहला मैच: लक्ष्य ने एंथोनी को हराया

  • लक्ष्य और एंथोनी सिनिसुका के बीच रोमांचक मुकाबला चल रहा है। पहला सेट एंथोनी ने 21-8 से अपने नाम किया है, तो वहीं, दूसरा सेट 21-17 से जीतकर मैच लक्ष्य ने बराबर कर दिया।
  • इस टूर्नामेंट में इंडोनेशिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है और वो मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। वहीं, भारतीय टीम को ग्रुप-स्टेज में एकमात्र शिकस्त चीनी ताइपे के खिलाफ मिली थी।


किदांबी श्रीकांत पर होंगी निगाहें

नॉकआउट चरण में इंडोनेशिया ने जहां चीन और जापान को मात दी है, तो पांच बार के पूर्व चैंपियन मलेशिया और 2016 के विजेता डेनमार्क को भारत ने हराया है। भारत के स्टार पुरुष खिलाड़ियों किदांबी श्रीकांत और एसएस प्रणय ने ये जिम्मेदारी संभाली हुई है और अब तक अपने सभी पांच मुकाबले जीते हैं। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने भी अपना दमदार प्रदर्शन किया है।