newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CWG 2022: देश की बेटी ने गोल्ड ना मिलने पर मांगी माफी, फिर PM मोदी ने किया ऐसा ट्वीट कि हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाए

CWG 2022: पीएम नरेंद्र मोदी भी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई में पीछे नहीं हैं। CWG से पहले भी पीएम ने खिलाड़ियों को दिल खोलकर खेलने की नसीहत दी थी।

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज 10वां दिन है। भारत के खिलाड़ियों ने इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई में पीछे नहीं हैं। CWG से पहले भी पीएम ने खिलाड़ियों को दिल खोलकर खेलने की नसीहत दी थी। इन सब के बाद गोल्ड जीतने से चूकी भारत की बेटी पूजा गहलोत ने सोना ना मिलने पर देश से माफी मांगी। हांलाकि रेसलर पूजा गहलोत ने 50 किग्रा में ब्रॉन्ज मेडल देश के नाम किया। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने पूजा के लिए एक बड़ी बात कह दी है।

pooja gahlot

मोदी ने किया ट्वीट 

गोल्ड मेडल से ना जीत पाने पर देश से माफी मांगने के बाद पीएम मोदी ने पूजा गहलोत के लिए ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘पूजा आपके पदक के लिए उत्सव होना चाहिए, माफी नहीं, आपकी जीवन यात्रा हमें प्रेरित करती है, आपकी सफलता हमें प्रसन्न करती है। आपकी किस्मत में कई शानदार चीजें हैं। चमकते रहें।’  पूजा गहलोत के अलावा पीएम ने कांस्य पदक जीतने वाली पूजा सिहाग की भी प्रशंसा की और कहा- ‘उसने कभी हार ना मानने के रवैये की बदौलत कई चुनौतियों का सामना किया है। उसके राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीता है। उसे बधाई। मुझे विश्वास है कि वह आने वाले समय में भारत को गौरवांवित करती रहेंगी।’


बता दें कि इस बार भारतीय रेसलरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में पूजा गहलोत भी हैं। पूजा ने चाहे गोल्ड ना जीता हो लेकिन देश की झोली में ब्रॉन्ज मेडल जैसा अहम पदक डाला। उन्होंने फ्रीस्टाइल 50 किग्रा वर्ग में देश के नाम ब्रॉन्ज मेडल किया। इस दौरान पूजा गहलोत ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टिले लेमोफैक को 12-2 के बड़े अंतर से हराया। राष्ट्रमंडल खेलों में पूजा गहलोत का ये पहला पदक है, जो कि उन्होंने जीता हो। मेडल जीतने के बाद पूजा गहलोत काफी भावुक हो गई थी। इसके अलावा गोल्ड मेडल ना जीत पाने का भी उनके चैहरे पर दुख साफ झलक रहा था।