newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL 2023 Auction: IPL के इतिहास में सैम कुर्रन पर लगी सबसे महंगी बोली, इतने करोड़ रुपए में इस टीम ने खरीदा

IPL 2023 Auction: टी-20 विश्व में कप में उनके प्रशंसनीय प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए आगामी आईपीएल महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए उन पर सबसे महंगी बोली लगाई गई है। ध्यान रहे कि सैम कुर्रन से पहले दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मैरिस को 2021 में सबसे महंगे में खरीदा गया था।

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का सिलसिला शुरू हो चुका है। अब तक कई खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा चुकी है और कई खिलाड़ियों पर बोली लगाया जाना बाकी है। इस नीलामी में 450 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। अब इसमें किसकी किस्मत चमकती है और किसकी डूबती है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुर्रन पर सबसे महंगी बोली लगाई गई है। उन्हें पंजाब किग्स ने 18.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। बताया जा रहा है कि आईपीएल नीलामी के इतिहास में सैम कुर्रन सर्वाधिक महंगे खिलाड़ी बने हैं।

टी-20 विश्व में कप में उनके प्रशंसनीय प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए आगामी आईपीएल महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए उन पर सबसे महंगी बोली लगाई गई है। ध्यान रहे कि सैम कुर्रन से पहले दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मैरिस को 2021 में सबसे महंगे में खरीदा गया था। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 16 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा गया था। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियन ने 17.50 करोड़ रुपए में खरीदा था।

इससे पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी ब्रैन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी बुर्रक को सनराईजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके अलावा भारतीय टीम के खिलाड़ी मयंक अग्रवाल को 8.25 रूपए था।

हालांकि, उनका प्राइज बेस एक करोड़ रुपए था, लेकिन वे महंगे में खरीदे गए। उनके द्वारा पूर्व में किए गए प्रदर्शन को ध्यान में महंगे में खरीदने का फैसला किया गया है। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे को 50 लाख रुपए में खरीदा गया है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में आईपीएल की मुख्तलिफ टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।