newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली प्रिया को सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का लगा तांता

देश की बेटी प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित की जा रही इस चैंपियनशिप में महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। लोग काफी खुश है कि उहोंने देश का नाम रोशन किया है।

नई दिल्ली। विश्व कैडेट चैंपियनशिप में भारत को बड़ी सफलता मिली है। देश की बेटी प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित की जा रही इस चैंपियनशिप में महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने इस चैंपियनशिप में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से हराया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। लोग काफी खुश है कि उहोंने देश का नाम रोशन किया है।

भारतवासियों को प्रिया के गोल्ड जीतने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्पोर्ट्स में देश की लड़कियां आगे बढ़ रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं।