newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Paralympics: जैवलिन थ्रो में भारत को मिला एक और पदक, सुमित आंतिल ने देश का नाम किया रोशन, PM मोदी ने दी बधाई

Tokyo Paralympics: गोल्ड जीतने वाले सुमित अंतिल को पीएम मोदी ने ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा, पैरालिंपिक में सुमित अंतिल के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन पर देश को गर्व है। सुमित को प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई। आप सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जैवलिन थ्रो में सुमित अंतिल (Sumit Antil) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। सुमित ने फाइनल में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 68.55 मीटर का थ्रो किया और स्वर्ण पदक जीता। भारत का यह दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले महिला निशानेबाज अवनि लेखरा ने आज सुबह स्वर्ण जीता था। भारत का इस पैरालंपिक में यह दूसरा स्वर्ण पदक है जबकि उसने कुल सात पदक अपने नाम किए हैं।

सुमित ने पहले प्रयास में 66.95 मीटर के साथ फाइनल की शुरूआत की लेकिन उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में 68.55 मीटर का थ्रो किया और पहले स्थान पर रहे। सुमित ने दूसरे प्रयास में 68.08, तीसरे में 65.27, चौथे में 66.71 मीटर का थ्रो किया जबकि उनका छठा और अंतिम थ्रो फाउल रहा।

Sumit Antil

भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में आज पांचवां पदक अपने नाम किया है। उनसे पहले अवनि, देवेंद्र झाझरिया, सुंदर सिंह गुर्जर और योगेश काथुनिया ने भी आज देश के लिए पदक जीते थे। भारत अबतक इस पैरालंपिक में दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम कर चुका है।

पीएम मोदी ने सुमित अंतिल को दी बधाई

गोल्ड जीतने वाले सुमित अंतिल को पीएम मोदी ने ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा, पैरालिंपिक में सुमित अंतिल के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन पर देश को गर्व है। सुमित को प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई। आप सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

 गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई