newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vinod Kambli Arrested: विनोद कांबली हुए गिरफ्तार, फिर मिली जमानत, लगे ऐसे गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरा माजरा  

Vinod Kambli Arrested: इससे पहले विनोद कांबली साइबर क्राइम के भी शिकार हो चुके हैं। कथित तौर पर एक शख्स ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए केवाइसी अपडेट करने के नाम पर उन्हें तकरीबन सवा लाख रूपए का चूना लगा दिया था। इसके बाद पुलिस ने उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी।

नई दिल्ली। हमेशा ही खेल जगत की गतिविधियों को लेकर पाठकों और दर्शकों के जेहन में आतुरता का सैलाब अपने चरम पर देखने को मिलता है। चाहे किसी खिलाड़ी द्वारा अर्धशतक बनाने की खबर हो या शतक बनाने की या फिर कोई नया रिकॉर्ड अपने नाम कायम करने की। लोगों में खेल जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों को जानने की आतुरता अपने चरम पर रहती है। अब इसी बीच खेल जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, उन पर आरोप है कि उन्होंने नशे में ड्राइविंग करते हुए एक कार में टक्कर मार दी थी। वहीं, पुलिस ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें उक्त मामले में  गिरफ्तार किया, लेकिन इसके बाद उन्हें जमानत भी मिल गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, विनोद कांबली ने अपनी गाड़ी को सोसाइटी के गेट में टक्कर मार दी थी।

शुरुआत धाकड़ थी पर बाद में हर वक्त रोते रहे विनोद कांबली-Vinod kambli  Birthday, Career and Struggle of Former Cricketer – News18 हिंदी

साइबर क्राइम के हो चुके हैं शिकार

बता दें कि इससे पहले विनोद कांबली साइबर क्राइम के भी शिकार हो चुके हैं। कथित तौर पर एक शख्स ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए केवाइसी अपडेट करने के नाम पर उन्हें तकरीबन सवा लाख रूपए का चूना लगा दिया था। इसके बाद पुलिस ने उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी।

Vinod Kambli mentor Mumbai T20 League Shivaji Park Lions | टीम इंडिया का यह  पूर्व खिलाड़ी सालों बाद करेगा मैदान में वापसी - Latest News & Updates in  Hindi at India.com Hindi

कैसा था उनका खेल सफर

वहीं, अगर विनोद कांबली के खेल सफर की बात करें, तो वे 129 फर्स्ट क्लास मैच में 9965 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका औसत 59.67 का रहा है। घरेलू क्रिकेट में विनोद कांबली के नाम 34 शतक दर्ज हैं। विनोद कांबली ने भारत के लिए आखिरी मैच 29 अक्टूबर, 2000 को खेला था।