newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral Video: अरे वाह…मजा आ गया…धोनी और विराट कोहली के इस वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि क्या दोस्ती है यार!

Viral video of Mahendra Singh Dhoni and Virat Kohli:इस वीडियो में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी देखे जा रहे हैं। आमतौर पर अपनी पारियों को लेकर चर्चा में रहने वाले धोनी और विराट आजकल अपने इस वीडियो को लेकर खूब चर्चा में हैं।

नई दिल्ली। यूं तो सोशल मीडिया की इस दुनिया में बेशुमार वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आते हैं। इनमे से कुछ वीडियो लोगों के जेहन में इस कदर अपनी जगह बना लेती हैं कि लोग इनकी तारीफ करते नहीं थकते तो वहीं कुछ वीडियो ऐसी भी होते हैं, जिनकी लोग आलोचना करने से भी गुरेज नहीं करते। इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खूब सराहा जा रहा है।

dhoni and virat

आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है

इस वीडियो में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी देखे जा सकते हैं। आमतौर पर अपनी पारियों को लेकर चर्चा में रहने वाले धोनी और विराट फिलहाल अपने इस वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच का बॉन्ड दिख रहा है। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच का मधुर रिश्ता इस वीडियो में देखा जा सकता है।

दोनों खिलाड़ियों के बीच प्यार दिखाते इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।

dhoni and vira

इस वीडियो में ऐसा क्या दिख रहा है

इस वीडियो में देखा जा रहा है कि कैसे महेंद्र सिंह धोनी अपने टीम के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्हें मैच की गूढ़ बातें व खेल के दौरान विरोधी टीम के खिलाफ कैसे मोर्चा खोलना है। इसका पूरा खाका अपने खिलाड़ियों को बताते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं, अपने खिलाड़ियों को पूरा खाका समझाने के बाद जैसे ही धोनी ड्रैसिंग रूम की तरफ जाते हैं तो एकाएक विराट कोहली आकर पीछे से उनके गले लग जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी इस बात को समझ नहीं पाते हैं कि आखिर कौन उनके पीछे कौन गले लगा है, लेकिन जैसे ही वे पीछे मुड़कर देखते हैं तो उनको मालूम पड़ता है कि ये तो विराट कोहली हैं।

dhoni

बस, फिर क्या, विराट कोहली द्वारा इस तरह गले लगाने की प्रतिक्रिया में धोनी मुस्कुराते हैं। ऐसे में दोनों के बीच जिस तरह का दोस्ताना दिख रहा है। उसे शायद कभी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। फिलहाल दोनों के बीच रिश्ते के बॉन्ड का यह वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते नजर रहे हैं।  हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है, जब इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच इस तरह के आत्मीयतापूर्ण रिश्ते नजर आ रहे हैं, बल्कि इससे पहले भी कई मौकों पर यह रिश्ते नजर आए हैं, लेकिन इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।