newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL Auction 2024: कौन है मिचेल स्टार्क, जिन्होंने तोड़ा पैट कमिंस का रिकॉर्ड, बने IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL Auction 2024: इसके अलावा हर्षल पटेल आईपीएल ऑक्शन के सर्वाधिक महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं। उन्हें पंजाब ने 11 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा। वहीं, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिंद्र रविंद्र को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वो महंगे खिलाड़ी साबित होंगे, लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों को यह जानकर हैरानी हो रही है कि आखिर कैसे उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने महज 1 करोड़ 80 लाख रुपए में अपने पाले कर लिया।

नई दिल्ली। दुबई में आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन हो रहा है, जिसमें देश-विदेश के कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 10 फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर दांव लगा रहे हैं। आईपीएल में 332 खिलाड़ी भी हिस्सा रहे हैं। ऑक्शन का सिलसिला शुरू हुआ, तो पैट कमिंस सर्वाधिक महंगे खिलाड़ी साबित हुए। एक पल के लिए लगा कि उनका रिकॉर्ड कोई भी ध्वस्त नहीं कर पाएगा, लेकिन जब ऑक्शन का सिलसिला आगे बढ़ा तो मिचेल स्टार्क ने पैट कमिंस का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। मुंबई और दिल्ली के बीच 9.60 करोड़ रुपए तक की बोली लगी।

इसके बाद गुजरात और कोलकाता ने बोली लगाना शुरू किया। इसके बाद अंत में कोलकाता ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, 2023 में सेम कुर्रन सर्वाधिक महंगे खिलाड़ी साबित हुए थे, लेकिन इस बार मिचेल ने अपने कुर्रन के साथ-साथ मिचेल का भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

इसके अलावा हर्षल पटेल आईपीएल ऑक्शन के सर्वाधिक महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं। उन्हें पंजाब ने 11 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा। वहीं, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिंद्र रविंद्र को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वो महंगे खिलाड़ी साबित होंगे, लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों को यह जानकर हैरानी हो रही है कि आखिर कैसे उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने महज 1 करोड़ 80 लाख रुपए में अपने पाले कर लिया।